Leap Day: गूगल ने आज के लिए बनाया खास डूडल, अब चार साल बाद आएगा यह दिन
Google ने आज यानी 29 फरवरी को Leap Day के खास मौके पर एक शानदार डूडल बनाया है। गूगल के आज के डूडल में एक मेंढक को देखा जा सकता है जिसके ऊपर 29 तारीख लिखी हुई है। मेंढक के कूदते ही 29 तारीख गायब हो जा रही है।

विस्तार
Google ने आज यानी 29 फरवरी को Leap Day के खास मौके पर एक शानदार डूडल बनाया है। गूगल के आज के डूडल में एक मेंढक को देखा जा सकता है जिसके ऊपर 29 तारीख लिखी हुई है। मेंढक के कूदते ही 29 तारीख गायब हो जा रही है। पूरे डूडल में 28, 29 और 1 मार्च की तारीख को देखा जा सकता है। लीप डे के गूगल के डूडल का बैकग्राउंड एक तालाब जैसी है और Google शब्द के अक्षरों को कमल के पत्तों के साथ बनाया गया है।
इस डूडल पर क्लिक करने के बाद मेंढक पहले टर्राता है जिसके बाद 29 तारीख जूम होकर दिखती है और उसके बाद वह तालाब से बाहर कूद जाता है जिसके बाद 29 तारीख और मेंढक दोनों गायब हो जाते हैं।

गूगल के इस डूडल को आप शेयर भी कर सकते हैं। वैसे तो आपको बता ही होगा कि 4 साल में एक बार लीप ईयर होता है और उस साल फरवरी का महीना 29 दिनों का होता है। लीप ईयर में फरवरी के आखिरी दिन यानी 29 को लीप डे कहा जाता है। अगला लीप ईयर 2028 में होगा।
- Gemini AI: अपने टूल की गलतियों पर पहली बार खुलकर बोले सुंदर पिचाई, कहा- अस्वीकार्य है
- सावधान: 49 रुपये में 48 अंडे खरीदना महिला को पड़ा भारी, खाते से निकल गए 48 हजार रु., आप ना करें ये गलती
- Fake Trading: इस ट्रेडिंग एप से रहें कोसों दूर, सरकारी एजेंसी ने दी चेतावनी
- Threads Update: मेटा ने Threads के लिए लॉन्च किया एक नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम