जियो फाइबर का धमाकेदार ऑफर: 12 महीने के रिचार्ज पर मिल रही 4 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी, जानें कीमत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 12 Oct 2026 03:49 PM IST
सार

रिलायंस जियो अपनी 10वीं एनिवर्सरी के मौके पर ब्रॉडबैंड ग्राहकों को खास ऑफर दे रही है। कंपनी के 8,888 रुपये वाले सालाना JioFiber प्लान में 12 महीने के बजाय कुल 16 महीने की वैलिडिटी मिल रही है। इसके साथ अनलिमिटेड डेटा, वॉइस कॉलिंग, 12 से ज्यादा OTT ऐप्स और 1,000 से अधिक लाइव टीवी चैनलों का एक्सेस भी शामिल है।

विज्ञापन
jiofiber 8888 annual plan 16 months validity ott benefits
जियो ब्रॉडबैंड (सांकेतिक) - फोटो : एआई

    विस्तार

    इस साल जियो को लॉन्त हुए पूरे एक दशक हो चुके हैं। 2026 में टेलीकॉम कंपनी भारत में अपनी 10वीं एनिवर्सरी मना रही है। इस मौके पर कंपनी ने अपने ब्राडबैंड ग्राहकों को खास ऑफर दिया है। कंपनी 12 महीने के जियो फाइबर ब्रॉडबैंक रिचार्ज पर पूरे 4 महीने का सब्सक्रिप्शन मुफ्त दे रही है। यानी एक साल के रिचार्ज में आपको कुल 16 महीने का फायदा मिलेगा। इसके साथ ही दर्जन भर से ज्यादा OTT एप्स के फायदे भी दिए जा रहे हैं। आइए इस ऑफर की पूरी डिटेल आपको बताते हैं।

    8888 रुपये के प्लान में जबरदस्त ऑफर

    यह ऑफर जियो फाइबर के 8888 रुपये वाले सालाना रिचार्ज पैक के साथ पेश किया गया है। इसमें स्टैंडर्ड तौर पर ग्राहकों को 12 महीनों की वैलिडिटी मिलती है, लेकिन ऑफर के तहत कंपनी इसमें 4 महीने की एक्स्ट्रा वैलिडिटी दे रही है। इसमें आपको अनलिमिटेड डेटा और वॉइस समेत कई फायदे मिलते हैं। हर महीने के हिसाब से यह पैक 500 रुपये का बैठता है, जो आपकी जेब पर ज्यादा बोझ भी नहीं डालेगा।

    कितनी है डेटा स्पीड?

    • यह प्लान पहली नजर में आपको महंगा लग सकता है, लेकिन अगर आपको सिर्फ 30Mbps की इंटरनेट स्पीड चाहिए, तो OTT प्लेटफॉर्म और लाइव टीवी चैनलों जैसी सुविधाओं को देखते हुए यह प्लान एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
    • इस प्लान के साथ मिलने वाले डेटा की लिमिट कनेक्शन के हिसाब से अलग-अलग है। AirFiber कनेक्शन पर एक महीने के लिए 1,000 जीबी डेटा, जबकि फाइबर कनेक्शन पर 3300 जीबी डेटा मिलता है।

    OTT और लाइव टीवी चैनल के ऑफर हैं शानदार

    • इस ब्रॉडबैंड प्लान के साथ यूजर्स को Amazon Prime Lite, JioHotstar, SonyLIV, ZEE5, SunNXT, Hoichoi, Discovery+, TimesPlay, TarangPlus, Eros Now, Lionsgate Play, ShemarooMe और ETV Win जैसे 12 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलता है। ब्रॉडबैंड प्लान में 1,000 से ज्यादा लाइव टीवी चैनल देखने की सुविधा भी मिलती है।
    • रिलायंस जियो के होम ब्रॉडबैंड प्लान देशभर में उपलब्ध हैं। AirFiber टेक्नोलॉजी की मदद से कंपनी कम समय में ज्यादा इलाकों तक हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी पहुंचाने में सफल रही है।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें