चीनी कंपनी ने हाथ किए खड़े, अब मेड इन इंडिया होंगे Jio Phone
विज्ञापन

मेड इन इंडिया फोन की चाहत रखने वालों के लिए एक खुशखबरी है।
खबर है कि रिलायंस जियो का 1500 रुपये वाला जियो फोन अब भारत में ही बनेगा, क्योंकि भारी डिमांड के कारण चीनी कंपनी ने फोन को डिलीवर करने से मना कर दिया है। हालांकि इसकी जियो की ओर इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः WhatsApp के 7 ट्रिक नहीं जानते हैं तो व्हाट्सऐप चलाना बेकार है
मीडिया रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि जियो फोन की 60 लाख बुकिंग हुई है लेकिन जिस चाइनीज कंपनी को फोन तैयार करने का टेंडर दिया गया था वह इतने फोन की डिलीवरी करने में सक्षम नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वहीं एक अन्य रिपोर्ट में कहा गया है कि चेन्नई के एक प्लांट में 10 लाख जियो फोन का ऑर्डर दिया गया है जिनकी मैन्यूफैक्चरिंग भी शुरू हो गई है। बता दें कि रिलायंस जियो ने दिसंबर 2017 तक 20 करोड़ फोन बेचने का टारगेट रखा है, वहीं पहले फेज में 60 लाख फोन की बिक्री हुई थी।