Jio-Airtel: जियो-एयरटेल ने गुपचुप तरीके से बढ़ाए मोबाइल डेटा के दाम, बंद किए 249 रुपये वाले सस्ते पैक

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Wed, 20 Aug 2025 06:49 PM IST
सार

Jio-Airtel Cheap Data Plans Discontinued:

जियो और एयरटेल ने अपने सबसे सस्ते 249 रुपये वाले कॉलिंग और डेटा पैक को बंद कर दिया है। अब ग्राहकों को 28 दिनों की वैलिडिटी वाले बेस प्लान के लिए कम से कम 279 से 299 रुपये खर्च करने होंगे।

विज्ञापन
jio airtel shuts down 249 rupees 1gb data calling pack now pay more for cheap plans
जियो-एयरटेल ने बंद किए सस्ते प्लान - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    जियो और एयरटेल (Jio And Airtel) ने एक बार फिर अपने ग्राहकों को झटका दिया है। टेलीकॉम कंपनियों ने अपने सबसे सस्ते कॉल और डेटा प्लान (Call And Data Plans) को बंद कर दिया है। इससे उपभोक्ताओं की जेब पर बोझ एक बार फिर बढ़ने वाला है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जियो (Jio) ने अपने सबसे सस्ते 249 वाले रिचार्ज प्लान को बंद कर दिया था जिसमें यूजर्स को 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉल का फायदा मिलता था। इसके तुरंत बाद एयरटेल (Airtel) ने भी अपने 24 दिनों की वैलिडिटी वाले 249 रुपये वाले प्लान को बंद करने का ऐलान कर दिया, जिसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉल के साथ हर दिन 100 एसएमएस के साथ 1 जीबी डेटा दिया जाता था।

    महंगा हो गया नया बेस प्लान

    अब जियो और एयरटेल के ग्राहकों को 28 दिनों वाला बेस पैक रिचार्ज कराना महंगा पडे़गा। 249 रुपये का पुराना पैक बंद होने के बाद अब ग्राहकों को बेस पैक रिचार्ज करने के लिए 50 रुपये अधिक खर्च करने होंगे। जियो और एयरटेल की बेवसाइट के मुताबिक, अब सबसे सस्ता प्लान 299 रुपये का है। आइए जानते हैं नए बेस पैक की कीमत कितनी है और क्या फायदे मिलते हैं।

    विज्ञापन

    Jio के बेस पैक की नई कीमत

    जियो का 28 दिनों का बेस पैक अब 299 रुपये से शुरू होता है। इसमें आपको 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ हर दिन 1.5 जीबी डेटा और 100 एसएमएस का फायदा मिलेगा। आप इस पैक में कुल 42 जीबी डेटा यूज कर पाएंगे।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Airtel के बेस पैक की नई कीमत

    एयरटेल में अब 28 दिनों वाला सबसे किफायती प्लान 279 रुपये का है जिसमें आपको हर दिन 1 जीबी 5जी डेटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिग का फायदा मिल रहा है। इसके साथ आपको Netflix, Jio Hotstar और Zee5 का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

    इसके अलावा, एयरटेल अपने ग्राहकों को 299 रुपये वाले पैक में 28 दिनों तक प्रति दिन 1.5 जीबी डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा दे रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें