एपल का अनोखा तोहफा: पहली बार आईफोन डूओ ऑन करते ही आपका नाम लेगा फोन, 'हेलो' बोलकर करेगा स्वागत

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 12 Oct 2026 12:13 PM IST
सार

एपल (Apple) के नए iPhone Duo को लेकर एक दिलचस्प खबर सामने आई है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, अगर आप अमेरिका के एपल स्टोर से यह फोन खरीदते हैं, तो पहली बार फोन ऑन करने पर स्क्रीन पर आपके नाम के साथ पर्सनल ग्रीटिंग दिखाई देगा। यह खास फीचर सिर्फ iPhone Duo के लिए होगा। भारत और यूएस समेत कई देशों में फोन की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर से शुरू हो रही है।

विज्ञापन
iphone duo special surprise us apple store buyers mark gurman report
'डुओ' को खोलते ही ग्राहक को मिलेगा सरप्राइज - फोटो : एपल

    विस्तार

    दिग्गज टेक कंपनी एपल (Apple) अपने ग्राहकों को खास फील कराने का कोई मौका नहीं छोड़ती। अब, बहुप्रतीक्षित iPhone Duo के लॉन्च के साथ कंपनी एक और शानदार सरप्राइज लेकर आ रही है। ब्लूमबर्ग के मशहूर टेक जर्नलिस्ट मार्क गुरमन की एक हालिया रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका के एपल स्टोर्स से iPhone Duo खरीदने वाले ग्राहकों को फोन को पहली बार ऑन करते ही एक बेहतरीन पर्सनल सरप्राइज मिलेगा।

    क्या है एपल का खास सरप्राइज?

    रिपोर्ट्स के अनुसार, 23 अक्टूबर को जब iPhone Duo की आधिकारिक तौर पर बिक्री शुरू होगी, तो स्टोर से इसे खरीदने वाले कुछ ग्राहकों की इनिशियल सेटअप स्क्रीन उनके नाम के साथ कस्टमाइज की जाएगी। मार्क गुरमन ने बताया कि एपल रिटेल स्टोर्स में डिवाइस के बूट सिस्टम को कस्टमाइज करने की एक खास तकनीक मौजूद होगी। इसकी मदद से जब ग्राहक पहली बार अपना नया iPhone Duo चालू करेंगे, तो स्क्रीन पर उनके नाम के साथ एक प्यारा सा ग्रीटिंग, जैसे "हैलो, मार्क" दिखाई देगा।

    सिर्फ इन ग्राहकों को मिलेगा ये खास एक्सपीरियंस

    गुरमन ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि यह मजेदार और पर्सनल फीचर एक्सक्लूसिव तौर पर सिर्फ iPhone Duo के लिए ही होगा। साथ ही, यह कस्टमाइज्ड ग्रीटिंग शुरुआत में केवल अंग्रेजी और स्पेनिश भाषाओं को ही सपोर्ट करेगा। हालांकि, एपल इस शानदार फीचर को तकनीकी रूप से कैसे लागू करेगा, इसकी सटीक जानकारी अभी पूरी तरह से सामने नहीं आई है। बता दें कि एपल ने आधिकारिक तौर पर इस फीचर का एलान किया है।

    कब से शुरू होगी प्री-बुकिंग?

    अगर आप भी इस डिवाइस का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, तो बता दें कि भारत में iPhone Duo की प्री-बुकिंग 16 अक्टूबर, शुक्रवार शाम 5.30 बजे से शुरू हो जाएगी। वहीं, एपल रिटेल स्टोर्स पर बिक्री और ऑनलाइन स्टोर से ऑर्डर करने की सुविधा 23 अक्टूबर से शुरू होगी।

    आईफोन डूओ के फीचर्स

    • आईफोन डुओ में दो बेहतरीन Super Retina XDR डिस्प्ले दिए गए हैं। अंदर 7.6 इंच की बड़ी OLED मेन स्क्रीन दी गई है, जबकि बाहर 5.4 इंच की कवर स्क्रीन मिलती है। इस स्क्रीन पर सेरामिक शील्ड 2 की सुरक्षा दी गई है। दोनों स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट और 3000निट्स ब्राइटनेस सपोर्ट करते हैं।
    • यह फोन ग्रेड 5 टाइटेनियम से बना है और इसमें प्रिसिजन हिंज दिया गया है। इसमें फेस आईडी की जगह साइड बटन में टच आईडी दी गई है।
    • यह फोन एपल के सबसे लेटेस्ट और शक्तिशाली A20 Pro प्रोसेसर लैस है, जिसे अत्याधुनिक 2nm प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है।
    • आईफोन डुओ में 48MP का डुअल फ्यूजन कैमरा सेटअप दिया गया है, जो फोल्डेबल फोन के हिसाब से बेहद एडवांस है।
    • एपल के इस फोल्डेबल फोन के साथ ग्राहकों को 12 जीबी रैम के साथ 256 जीबी, 512 जीबी, 1 टीबी और 2 टीबी स्टोरेज ऑप्शन मिलेगा।
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें