Google Chrome: अगर क्रोम इस्तेमाल करते हैं तो हो जाइए सावधान, यूजर्स के लिए सरकार ने जारी की चेतावनी
भारत सरकार की साइबर एजेंसी इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने गूगल क्रोम में गंभीर सिक्योरिटी खामी पाई है। तुरंत ब्राउजर अपडेट करने की दी चेतावनी।

विस्तार
अगर आप गूगल क्रोम ब्राउजर का इस्तेमाल करते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। भारत सरकार की इंडियन कंप्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) ने क्रोम यूजर्स को लेकर हाई-लेवल सिक्योरिटी अलर्ट जारी किया है। यह चेतावनी ब्राउजर में पाई गई गंभीर खामियों (vulnerabilities) से जुड़ी है, जिनका फायदा उठाकर साइबर अपराधी यूजर्स के सिस्टम पर हमला कर सकते हैं।क्या कहा गया है सरकारी चेतावनी में?
- हीप बफर ओवरफ्लो इन वेबजीपीयू और वीडियो
- साइड-चैनल इनफॉरमेशन लीकेज इन स्टोरेज और टैब
- इनएप्रोप्रिएट इम्प्लीमेंटेशन इन मीडिया, ओमनीबॉक्स और स्टोरेज
- आउट ऑफ बॉउड्स रीड इन मीडिया
- ऑफ बाइ वन एरर इन वी8
- यूज ऑफ्टर फ्री इन वी8
सरल शब्दों में कहें तो अगर कोई यूजर किसी विशेष रूप से तैयार की गई मैलिशियस वेबसाइट पर पहुंचता है तो हैकर्स उसके सिस्टम तक पहुंच बनाकर डेटा चोरी कर सकते हैं या अन्य खतरनाक काम कर सकते हैं।कौन-कौन से यूजर्स पर है असर?
- लाइनेक्स: क्रोम वर्जन 141.0.7390.54 से पहले के वर्जन
- विंडोज और मैक: क्रोम वर्जन 141.0.7390.54/55 से पहले के वर्जन
यूजर्स को क्या करना चाहिए?
- क्रोम में ऊपर दाईं ओर तीन डॉट्स पर क्लिक करें।
- सेटिंग्स--अबाउट क्रोम--अपडेट क्रोम पर जाएं।
- अपडेट पूरा होने के बाद ब्राउजर को रीस्टार्ट करें।
- इस अपडेट के साथ गूगल ने सिक्योरिटी फिक्सेस को लागू किया है जिससे आपका सिस्टम ज्यादा सुरक्षित रहेगा।
- एआई फीचर्स पर भी काम कर रहा है क्रोम
सिक्योरिटी अपडेट्स के अलावा गूगल क्रोम अपने यूजर्स के लिए नए एआई-पावर्ड टूल्स भी पेश कर रहा है। हाल ही में कंपनी ने जेमिनी के साथ एजेंटिक एआई फीचर्स लॉन्च किए हैं जो फिलहाल सीमित यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। अगर आप गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं तो अपने ब्राउजर को तुरंत अपडेट करें। यह कदम न केवल आपकी ऑनलाइन प्राइवेसी बल्कि आपके पूरे सिस्टम की सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है।