IND VS PAK: फैन्स के लिए गूगल ने लॉन्च किया शानदार गेम, मोबाइल पर ऐसे खेलें

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 14 Oct 2023 09:51 AM IST
सार

मैच को लेकर जहां आईसीसी ने काफी तैयारियां की हैं, वहीं गूगल ने भी एक गेम पेश किया है। गूगल ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के खास मौके पर मिनी गेम लॉन्च किया है जिसे फैन्स अपने फोन पर खेल सकते हैं।

विज्ञापन
India vs Pakistan match today Google has a special game for cricket fans
IND VS PAK - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    आज यानी शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप 2023 का 12वां मैच खेला जाएगा। इस महामुकाबले पर दुनिया के करोड़ों क्रिकेट फैन्स की नजर है और इसका इंतजार वे लंबे समय से कर रहे थे। आज का मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। इसकी शुरुआत दोपहर दो बजे से होगी। इस मैच को लेकर जहां आईसीसी ने काफी तैयारियां की हैं, वहीं गूगल ने भी एक गेम पेश किया है। गूगल ने भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच के खास मौके पर मिनी गेम लॉन्च किया है जिसे फैन्स अपने फोन पर खेल सकते हैं।

    फोन पर गूगल मिनी कप गेम कैसे खेलें?

    • इस गेम को खेलने के लिए आपको किसी मोबाइल एप को डाउनलोड नहीं करना होगा।
    • सीधे अपने फोन के गूगल एप में जाकर “India vs Pakistan” टाइप करें।
    • अब आपको राइट साइड में ब्लू रंग का एक क्रिकेट बॉल देखने को मिलेगा।
    • बॉल पर टैप करने के बाद आपको किसी भी एक टीम में शामिल होने का मौका मिलेगा।
    • हर बार बॉल पर मारने पर 1 रन मिलेगा।
    • आप इस गेम के स्कोर को दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकेंगे।

    अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाने वाला आज का यह मैच दोनों टीमों का तीसरा मैच होगा। भारत-पाकिस्तान विश्व कप मैच लगभग 8 घंटे तक चलने की उम्मीद है और लोग इसे अपने फोन पर देख सकते हैं। इससे पहले, Google ने पानी पुरी का जश्न मनाते हुए एक बजाने लायक एक Google Doodle भी जारी किया था।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें