AI Bank Branch: अब बिना कागज के होंगे सारे काम, भारत के इस राज्य में खुली पहली AI और डिजिटल-पावर्ड बैंक ब्रांच
India first AI Bank Branch Assam:
भारत में बैंकिंग सेक्टर तेजी से बदल रहा है और अब इसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की भी एंट्री हो चुकी है। शनिवार को गुवाहाटी में भारत की पहली AI और डिजिटल-पावर्ड बैंक ब्रांच लॉन्च की गई है। इस नई फिजीटल ब्रांच का मकसद लोगों को तेज, आसान और स्मार्ट बैंकिंग सुविधा देना है। जानें इसके बारे में विस्तार से...

विस्तार
Paperless Banking AI Kiosk:
शनिवार को असम की राजधानी गुवाहाटी में मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने भारत की पहली एआई और डिजिटल पावर्ड बैंक ब्रांच का उद्घाटन किया। जीएस (GS) रोड पर खुली स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक (Slice Small Finance Bank) की यह शाखा फिजीटल (फिजिकल + डिजिटल) मॉडल पर आधारित है। इसका मुख्य उद्देश्य देश में फाइनेंशियल इंक्लूजन यानी वित्तीय समावेश को बढ़ावा देना और युवाओं के लिए प्रगति के नए रास्ते खोलना है।
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने गुवाहाटी के GS रोड पर स्लाइस स्मॉल फाइनेंस बैंक (Slice Small Finance Bank) की AI-पावर्ड फिजीटल ब्रांच का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह सिर्फ एक बैंक ब्रांच नहीं, बल्कि भारत में भविष्य की बैंकिंग व्यवस्था की शुरुआत है। यह पहल शहरी और कम सुविधा वाले क्षेत्रों में वित्तीय सेवाओं को ज्यादा आसान और समावेशी बनाने की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। इस नई फिजीटल ब्रांच का मकसद लोगों को तेज, आसान और स्मार्ट बैंकिंग सुविधा देना है, जहां AI टेक्नोलॉजी की मदद से कई सेवाएं बिना कागज और बिना लंबी प्रक्रिया के पूरी होंगी।
फिजीटल बैंकिंग मॉडल क्या है ?
यह नया बैंकिंग मॉडल फिजिकल और डिजिटल सेवाओं का मिश्रण माना जा रहा है। यानी ग्राहक बैंक ब्रांच मं जाकर भी डिजिटल सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं। इस एआई पावर्ड ब्रांच में कई एडवांस फायदे भी दिए गए हैं। जैसे AI आधारित सेल्फ-सर्विस कियोस्क, बिना कागज कैश जमा और निकासी, आसान डिजिटल ऑनबोर्डिंग, तेज अकाउंट ओपनिंग प्रोसेस और स्मार्ट डिजिटल बैंकिंग सहायता। इससे ग्राहकों को लंबी लाइन और भारी डॉक्यूमेंटेशन से राहत मिल सकती है।

UPI से सीधे मिलेगा क्रेडिट
इस मौके पर मुख्यमंत्री ने बताया कि ग्राहक यूपीआई इंटरफेस के जरिए सीधे क्रेडिट प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अलग से लोन एप्लीकेशन देने की जरूरत भी नहीं होगी। इस सुविधा से छोटे दुकानदार, महिला उद्यमी और छोटे बिजनेस मैन अपने मोबाइल फोन पर ही कुछ मिनटों में वर्किंग कैपिटल प्राप्त कर सकेंगे।
युवाओं और स्टार्टअप्स को मिलेगा फायदा
सरमा ने कहा कि असम सरकार राज्य को टेक्नोलॉजी और इनोवेशन आधारित निवेश का केंद्र बनाना चाहती है। उन्हों कहा कि सरकार ऐसे माहौल पर काम कर रही है, जहां बिजनेस तेजी से बढ़ सकें। युवाओं को नए अवसर मिल सके और डिजिटल फाइनेंस आम लोगों तक पहुंचे। AI बैंकिंग मॉडल आने वाले समय में स्टार्टअप्स और फिनटेक सेक्टर के लिए भी नए रास्ते खोल सकता है।
भारत में बदल रही है बैंकिंग की तस्वीर
ऐसे में कहा जा रहा है कि AI और डिजिटल टेक्नोलॉजी के बढ़ते इस्तेमाल के साथ भारत का बैंकिंग सेक्टर तेजी से बदल रहा है। अब बैंक सिर्फ कैश जमा और निकासी तक सीमित नहीं रह गए हैं, बल्कि स्मार्ट एआई सिस्टम के जरिए ग्राहकों को पर्सनलाइज्ड और तेज सेवाएं देने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। गुवाहाटी में शुरू हुई यह AI-पावर्ड बैंक ब्रांच भविष्य की बैंकिंग का संकेत मानी जा रही है, जहां टेक्नोलॉजी और फाइनेंस मिलकर पूरी बैंकिंग प्रक्रिया को पहले से ज्यादा आसान और तेज बना देंगे।