Free AI Programs: सरकार ने शुरू किए फ्री एआई कोर्स, किस वर्ग के लिए फायदेमंद? एक क्लिक में पाएं पूरी जानकारी
Free AI Programs: भारत सरकार ने पांच एआई कोर्स लॉन्च किए हैं। जो जीरो फीस और सर्टिफिकेट के साथ सभी के लिए उपलब्ध है। पंजीकरण का तरीका इस प्रकार है।

विस्तार
भारत सरकार ने स्वयं पोर्टल पर पांच नए फ्री आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस कोर्स शुरू किए हैं। ये कोर्स छात्रों, टीचर्स और प्रोफेशनल्स को प्रैक्टिकल स्किल्स सीखने का अवसर प्रदान करेंगे। कोर्स पूरी तरह मुफ्त हैं और इसे सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद सरकार की तरफ से सर्टिफिकेट भी मिलेगा।
पायथन का उपयोग करके एआई और एमएल

यह कोर्स पायथन के जरिए एआई और मशीन लर्निंग की बुनियादी व प्रैक्टिकल ट्रेनिंग देता है। इसमें डेटा विजुअलाइजेशन, लीनियर अलजेब्रा, बेसिक स्टैटिस्टिक्स, ऑप्टिमाइजेशन तकनीकें, एमएल मॉडल डिजाइन व मूल्यांकन विषय शामिल है। कोर्स के बाद छात्र डेटा साइंस और एमएल के रियल वर्ल्ड सॉल्यूशंस खुद डिजाइन कर सकेंगे।
क्रिकेट एनालिटिक्स में एआई का प्रयोग

फैंस और एनालिस्ट्स के लिए खास स्पोर्ट्स एनालिटिक्स तेजी से बढ़ता क्षेत्र है और यह कोर्स बताता है कि क्रिकेट डेटा को एआई कैसे प्रोसेस करता है। इसमें डेटा कलेक्शन और प्रिपरेशन, स्ट्राइक रेट, बीएएसआरए जैसे परफॉर्मेंस मेट्रिक्स व पायथन के जरिए स्पोर्ट्स डेटा विजुअलाइजेशन शामिल हैं। खेल पत्रकार, क्रिकेट प्रेमी और डेटा एनालिस्ट्स इस कोर्स से कैरेक्टराइज्ड क्रिकेट इनसाइट्स निकालना सीखेंगे।
- WhatsApp Wedding Card Scam: फर्जी वेडिंग कार्ड से खाली हो रहे बैंक अकाउंट, जानिए कैसे करें फेक मैसेज की पहचान
- Flight: 1 घंटे में पहुंच जाएंगे दिल्ली से अमेरिका! ध्वनि की रफ्तार से 10 गुना ज्यादा स्पीड पर उड़ेंगे विमान
- Google Maps में आया Live AQI फीचर: अब कुछ सेकंड में जानें आपके शहर की हवा का क्या है हाल
- Viral: दिल्ली के बंदे ने 2,000 रुपये में बना डाला एयर प्यूरीफायर; पोस्ट कर बताया बनाने का तरीका, आप भी जानिए