गूगल के 20 वर्ष: दिलचस्प खुलासा, सबसे ज्यादा अनुवाद हुआ यह शब्द; जिसका मतलब बच्चे-बच्चे को है पता, जानें नाम
Google Translate 20 Years:
गूगल ट्रांसलेट को 20 साल पूरे हो चुके हैं। इस मौके पर कंपनी ने एक दिलचस्प खुलासा किया है। कंपनी ने बताया कि पिछले दो दशकों में प्लेटफॉर्म पर सबसे ज्यादा ट्रांसलेट किया गया शब्द कोई मुश्किल टर्म नहीं, बल्कि एक बेहद आम शब्द है। आइए जानते हैं कि आखिर वो कौन सा शब्द है, जिसे दुनिया भर के लोगों ने सबसे ज्यादा अनुवाद किया?

विस्तार
Most Translated Phrase:
गूगल ट्रांसलेट ने अपनी 20वीं वर्षगांठ पर एक जबरदस्त जानकारी दी है। कंपनी ने बताया इन वर्षों में प्लेटफॉर्म पर लोगों ने कोई बहुत कठिन शब्द नहीं, बल्कि एक ऐसे वाक्य को ट्रांसलेट किया, जिसका अर्थ बच्चा-बच्चा जानता होगा, उसका नाम है “Thank you”। गूगल इंडिया ने सोशल मीडिया पर इस उपलब्धि को साझा करते हुए बताया कि कैसे एक साधारण सा शब्द भाषाओं और सीमाओं की दीवारें गिराकर लोगों को आपस में जोड़ रहा है।
AI Translation History: कब हुई थी गूगल ट्रांसलेट की शुरुआत?
गूगल ट्रांसलेट की शुरुआत साल 2006 में हुई थी और आज यह दुनिया के सबसे लोकप्रिय ट्रांसलेशन प्लेटफॉर्म्स के लिस्ट में शामिल हो गया है। अब यह वेब, एंड्रॉयड और iOS पर सैकड़ों भाषाओं को सपोर्ट करता है।

Thank You Translation:थैंक्यू हुआ सबसे ज्यादा ट्रांसलेट
Google India ने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पोस्ट करते हुए बताया कि पिछले 20 वर्षों में सबसे ज्यादा अनुवादित वाक्यांश “Thank You”रहा। कंपनी ने इसे लोगों के बीच भावनात्मक जुड़ाव और सम्मान का प्रतीक बताया। आपको बता दें कि शुरुआत में गूगल ट्रांसलेट स्टैटिस्टिकल मशीन ट्रांसलेशन पर काम करता था, लेकिन अब यह एआई-पावर्ड मॉडल्स का इस्तेमाल कर रहा है। माना जा रहा है कि इससे अनुवाद पहले से ज्यादा सटीक और प्राकृतिक हो गए हैं।
Google AI: कई स्मार्ट फीचर्स भी जुड़े
गूगल ने पिछले कुछ वर्षों में अपने प्लेटफॉर्म पर काफी काम किया। उसने कई एडवांस फीचर्स जैसे वाॅइस ट्रांसलेशन, कैमरा बेस्ट ट्रांसलेशन, ऑफलाइन सपोर्ट, संदर्भ समझाने वाली एआई टेक्नोलॉजी समेत भारतीय भाषाओं पर भी फोकस किया है। गूगल ट्रांसलेट अब कई भारतीय भाषाओं और बोलियों को भी सपोर्ट करता है, जिससे क्षेत्रीय भाषा में डिजिटल कम्युनिकेशन आसान हुआ है।
Language AI: सोशल मीडिया पर लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन
गूगल की इस पोस्ट पर यूजर्स भी पीछे नहीं रहें। उन्हाेनें भी खूब मजेदार कमेंट्स किएं। कई यूजर्स ने अपनी मातृभाषा में “Thank You” लिखकर शेयर किया, तो कई लोगों ने कहा कि यह शब्द दुनिया भर में इंसानी भावनाओं को जोड़ने का सबसे सरल तरीका है।