Full HD, 4K या Blu-Ray: किसमें मिलती है सबसे शानदार पिक्चर क्वालिटी? यहां दूर करें कन्फ्यूजन
टीवी पर मूवीज देखते समय अक्सर आपको पिक्चर का प्रिंट Full HD, 4K या Blu-ray में मिलता है। इसे देखकर लोग कन्फ्यूज हो जाते हैं कि आखिर कौन सी क्वालिटी बेहतर होती है। आइए आपको इन फिल्म क्वालिटी के बीच का फर्क समझाते हैं।

विस्तार
स्मार्ट टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के इस दौर में शानदार पिक्चर क्वालिटी हर किसी की पहली पसंद बन गई है। जब भी हम कोई ऑनलाइन मूवी या वीडियो स्ट्रीम करते हैं, तो हमारे सामने फुल एचडी, 4K और ब्लू-रे जैसे शब्द बार-बार आते हैं। अगर किसी फिल्म के बैनर पर यह लिखा मिल जाए तो लोग मान लेते हैं कि पिक्चर क्वालिटी अच्छी होगी। लेकिन ज्यादातर लोग तकनीकी रूप से नहीं जानते कि इनमें क्या अंतर है और अलग-अलग क्वालिटी में व्यूइंग एक्सपीरियंस भी अलग होता है। आइए आसान भाषा में समझते हैं कि इनमें क्या अंतर है और घर बैठे सिनेमा हॉल जैसा बेहतरीन विजुअल अनुभव पाने के लिए कौन सी तकनीक सबसे बेहतर है।
फुल एचडी (Full HD)
पिछले कई साल से फुल एचडी स्क्रीन आम उपभोक्ताओं के बीच सबसे लोकप्रिय रेजोल्यूशन रहा है। तकनीकी भाषा में इसे 1080p कहा जाता है, जिसमें स्क्रीन पर 1920x1080 पिक्सल्स होते हैं। पिक्सल की संख्या जितनी ज्यादा होती है, तस्वीर उतनी ही साफ और स्पष्ट दिखाई देती है। अगर आपके घर में मौजूद टीवी का साइज 32 इंच से लेकर 43 इंच के बीच है, तो आपके लिए फुल एचडी रेजोल्यूशन एकदम परफेक्ट साबित होता है। इसे स्ट्रीम करने में इंटरनेट डेटा की खपत काफी कम होती है और आज के समय में लगभग हर टीवी चैनल या यूट्यूब वीडियो आसानी से इस क्वालिटी को सपोर्ट करता है।
4K (Ultra HD) देता है बड़े पर्दे जैसा रोमांच
तकनीक के तेजी से हुए विस्तार के साथ अब 4K टीवी आम घरों की शोभा बढ़ा रहे हैं। इसे अल्ट्रा एचडी या UHD भी कहा जाता है। इसमें 3840x2160 पिक्सल्स होते हैं, जिसका सीधा मतलब है कि यह फुल एचडी के मुकाबले ठीक चार गुना ज्यादा क्लैरिटी प्रदान करता है। 50 इंच या उससे बड़े साइज वाले टीवी पर 4K का असली जादू देखने को मिलता है। इस तकनीक में पिक्चर क्वालिटी न सिर्फ ज्यादा क्रिस्प होती हैं, बल्कि रंग भी ज्यादा गहरे और असली नजर आते हैं। हालांकि, 4K क्वालिटी में नेटफ्लिक्स या प्राइम वीडियो जैसी सेवाओं को स्ट्रीम करने के लिए आपको एक तेज और स्थिर वाई-फाई कनेक्शन की जरूरत होती है।
ब्लू-रे (Blu-Ray) भी है खास
अक्सर लोग 4K की तुलना ब्लू-रे से करने की गलती करते हैं। असल में 4K और फुल एचडी स्क्रीन रेजोल्यूशन के प्रकार हैं, जबकि ब्लू-रे एक ऑप्टिकल डिस्क फॉर्मेट है। जब आप ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 4K वीडियो देखते हैं, तो इंटरनेट बचाने के लिए कंपनियों द्वारा उस वीडियो को भारी मात्रा में कंप्रेस करके स्ट्रीम किया जाता है। इससे क्वालिटी में थोड़ी गिरावट आ जाती है। वहीं, 4K UHD ब्लू-रे डिस्क में वीडियो और ऑडियो बिना किसी भारी कंप्रेशन के अपनी ओरिजनल क्वालिटी में स्टोर होता है। इसमें डेटा ट्रांसफर रेट स्ट्रीमिंग के मुकाबले कई गुना ज्यादा होता है, जिससे स्क्रीन पर तस्वीर बिल्कुल नहीं फटती और ऑडियो भी सिनेमा हॉल जैसा अनकंप्रेस्ड मिलता है।
- Keyborad Shortcuts: हर स्मार्ट यूजर को पता होते हैं लैपटॉप के ये 5 कीबोर्ड शॉर्टकट्स, क्या जानते हैं आप?
- Recharge Plans: गुपचुप तरीके से 16% तक महंगे हुए मोबाइल रिचार्ज, अक्टूबर-दिसंबर में फिर बढ़ेंगे दाम?
- NASA: स्पेस स्टेशन में कुकिंग और फैशन शो! नासा के एस्ट्रोनॉट्स ने साझा की अंतरिक्ष की रोमांचक जिंदगी
- NASA: नासा का 30 मिलियन डॉलर का रेस्क्यू मिशन फेल, अंतरिक्ष में ही जलकर खाक होगा 20 साल पुराना 'स्विफ्ट' टेलीस