Flipkart Big Billion Days 2019 : शानदार ऑफर्स के साथ मिलेगा 100 करोड़ रुपये जीतने का मौका

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 12 Sep 2019 11:55 AM IST
Flipkart Big Billion Days 2019 Customers Get Deals Offers On Mobile Sale Start From 29 September
Flipkart The Big Billion Days - फोटो : Flipkart

    भारत की दिग्गज ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट (Flipkart) ग्राहकों को लाभ पहुंचाने के लिए बिग बिलियन डे 2019 (Flipkart Big Billion Days 2019) आयोजन करने वाली है। फ्लिपकार्ट की सेल 29 सितंबर से शुरू हो जाएगी। बिग बिलियन डे सेल में ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक से लेकर स्मार्टफोन पर आकर्षक डील्स और शानदार ऑफर्स मिल सकते हैं। वहीं फ्लिपकार्ट की इस सेल में देश के बड़े बैंक भी शामिल होंगे।

    ग्राहकों को फ्लिपकार्ट की बिग बिलियन डे सेल में एक्सिस और आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से खरीदारी पर 10 फीसदी का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा एक्सचेंज और नो कॉस्ट ईएमआई जैसे ऑफर्स उपलब्ध होंगे। वहीं दूसरी तरफ फ्लिपकार्ट प्लस के ग्राहक आम ग्राहकों से पहले सेल का फायदा उठा सकेंगे। उन्हें इस सेल में मोबाइल, गैजेट्स, टीवी, फैशन और फर्नीचर जैसे प्रोडक्ट्स पर बड़ी छूट मिलेगी। लेकिन अब तक डील्स की अधिक जानकारी नहीं मिली है।

    सूत्रों की मानें तो फ्लिपकार्ट की सेल के दौरान ग्राहक किसी भी प्रोडक्ट का बीमा करा सकेंगे। वहीं फ्लिपकार्ट ने इस सेल के लिए 30,000 ऑफलाइन स्टोर्स को अपने साथ जुड़ा है जिससे प्रोडक्ट्स की डिलिवरी करने में आसानी हो सके। इसके अलावा ई-कॉमर्स साइटLightningऔरHourबेस्ड डील्स को भी शुरू करेगी।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्लिपकार्ट ग्राहकों को इस सेल में 100 करोड़ रुपये जीतने का मौका देगा। इसके लिए ग्राहकों गेम्स में पार्टिसिपेट करना होगा और जीतने पर इनाम दिया जाएगा। इसके साथ ही ग्राहकों को प्रोडक्ट्स की खरीदी पर सुपरकॉइन्स समेत दिग्गज सुपर स्टार्स से मिलने का मौका मिलेगा। इस सेल के दौरान फ्लिपकार्ट नए-नए प्रोडक्ट्स को लॉन्च कर सकता हैं। गौर करने वाले बात है कि इस बार बिग बिलियन सेल में नए ब्रांड्स हिस्सा ले सकते हैं।

    फ्लिपकार्ट के मुख्य अधिकारी कल्याण कृष्णमूर्ति ने कहा है कि भारत में त्यौहार का सीजन शुरू होने जा रहा है जिसको ध्यान में रखकर फ्लिपकार्ट सेल को शुरू किया जाएगा। इस दौरान हम ग्राहकों को ज्यादा से ज्यादा फायदा पहुंचाने की कोशिश करेंगे। इस बार हमने अपने सेल में दुनिया के बड़े ब्रांड्स को अपने साथ जोड़ा है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें