FIFA World Cup की लाइव स्ट्रीमिंग पर जियो का बना मजाक, भड़के Jio Cinema यूजर्स, देखें मीम्स
jio Cinema पर पहले ही मैच में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के दौरान भारतीय दर्शकों को बफरिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। इस पर दर्शन भड़क गए और ट्विटर पर jio Cinema ट्रेंड होने लगा।

विस्तार
कतर में फीफा वर्ल्ड कप-2022 यानी फुटबॉल वर्ल्ड कप का आगाज हो चुका है। जियो ने खासतौर पर फीफा वर्ल्ड कप के लिए 5 नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान्स लॉन्च किए और जियो के ओटीटी प्लेटफॉर्म jio Cinema पर फीफा वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग भी की जा रही है। पहले ही मैच में ऑनलाइन स्ट्रीमिंग के दौरान भारतीय दर्शकों को बफरिंग की समस्या का सामना करना पड़ा। इस पर दर्शन भड़क गए और ट्विटर पर jio Cinema ट्रेंड होने लगा। सिर्फ इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर जियो के जमकर मीम्स भी शेयर हो रहे हैं। इसपर जियो ने भी प्रतिक्रिया दी है।
Jio Cinema की खराब ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर यूजर्स की शिकायतों से ट्विटर भरा पड़ा है। कई लोगों ने बफरिंग के साथ क्रैश होने की शिकायत भी की है। एक यूजर ने लिखा कि यह वर्ल्ड कप स्ट्रीमिंग की सबसे खराब शुरुआत है। उन्होंने अपने ट्वीट में एक मीम्स भी शेयर किया जिसमें jio Cinema पर FIFA देखने को सबसे खराब सिर दर्द बताया।
कई यूजर्स ने Jio Cinema पर फुटबॉल वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग और बफरिंग का वीडियो भी शेयर किया है।
एक अन्य यूजर ने लिखा तो इसलिए जियो सिनेमा पर फीफा वर्ल्ड कप-2022 की स्ट्रीमिंग फ्री है।
जियो सिनेमा ने दिया यह जवाब
यूजर्स के ट्रोल करने पर जियो सिनेमा ने भी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया है। जियो सिनेमा ने यूजर्स से टिकटॉक वीडियो शेयर कर माफी मांगी है। जियो सिनेमा ने लिखा हमरी टीम स्ट्रीमिंग इश्यू को सुलझाने के लिए काम कर रही है। कृपया अपना एप अपग्रेड कर लें। असुविधा के लिए खेद है।