भारत में तथ्य-पड़ताल कार्यक्रम का विस्तार करेगी फेसबुक

देव कश्यप
एजेंसी, नई दिल्लीदेव कश्यप
Thu, 17 Jun 2021 05:48 AM IST
सार
विज्ञापन
Facebook to expand fact-finding program in India
Facebook - फोटो : social media

    विस्तार

    कोरोना और दूसरी सभी स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं से लोगों को बचाने के लिए फेसबुक भारत में तथ्य-पड़ताल कार्यक्रम का विस्तार करेगी। फेसबुक के अनुसार, कंपनी ने प्लेटफॉर्म पर स्वास्थ्य संबंधी गलत सूचनाओं को समझने और उन पर अंकुश लगाने के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ाते हुए द हेल्दी इंडियन प्रोजेक्ट (टीएचआईपी) के साथ साझेदारी की है। टीएचआईपी भारत में फेसबुक का पहला स्वास्थ्य-विशेषज्ञ भागीदार कार्यक्रम है।

    कंपनी ने बयान जारी कर बताया, टीएचआईपी अंग्रेजी, हिंदी, बंगाली, पंजाबी और गुजराती में भ्रामक समाचारों और स्वास्थ्य, दवाओं, आहार और उपचार के बारे में दावों की जांच करने के लिए सत्यापित चिकित्सा पेशेवरों के साथ काम करता है।

    विज्ञापन

    महामारी के दौरान फेसबुक ने 1.8 करोड़ से अधिक हानिकारक गलत सूचनाओं को हटाया है और तीसरे पक्ष के तथ्य-जांचकर्ताओं की मदद से कोरोना पर 16.7 करोड़ से अधिक फर्जी समाचारों को चिंहित किया है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें