Facebook Layoffs: फेसबुक ने हैकर्स की मदद करने वाले वर्कर्स को निकाला, हजारों डॉलर रिश्वत लेने का आरोप

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Sat, 19 Nov 2022 02:46 PM IST
सार

रिपोर्ट के अनुसार मेटा से हैकर्स की मदद करने वाले निकाले गए कर्मचारियों पर यूजर अकाउंट्स का गलत तरीकों से कब्जा करने और इस्तेमाल करने का आरोप है। बता दें कि मेटा के पास फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप को मिलाकर 3.7 अरब से अधिक यूजर्स का डाटा है।

Facebook fires workers who helped hackers and taking bribes
फेसबुक - फोटो : सोशल मीडिया

    विस्तार

    मेटा के स्वामित्व वाली सोशल मीडिया साइट फेसबुक ने करीब दो दर्जन कर्मचारियों को हैकर्स की मदद करने के आरोप में कंपनी से निकाल दिया है। मेटा का कहना है कि इन कर्मचारियों ने हजारों डॉलर की रिश्वत लेकर हैकर्स की मदद की है। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ कर्मचारियों ने यूजर्स अकाउंट्स पर गलत तरीकों से कब्जा किया था और इनका अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। बता दें कि हाल ही में मेटा ने कंपनी में अब तक की सबसे बड़ी छंटनी करने की घोषणा भी की थी। मेटा की करीब 11,000 लोगों को कंपनी से निकालने की योजना है।

    रिपोर्ट्स के मुताबिक मेटा ने इस महीने की शुरुआत में कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी करने की घोषणा की थी, जिसके बाद 9 नवंबर से यह प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि छंटनी की इस प्रक्रिया के दायरे में कंपनी के हजारों कर्मचारी आएंगे। कहा जा रहा है कि यह छंटनी मेटा (फेसबुक) के इतिहास में पहली बार होगी, जिमने इतने सारे कर्मचारियों को एक साथ कंपनी से बर्खास्त किया जाएगा।

    मेटा का कहना है कि कंपनी से हटाए गए स्टाफ को 16 सप्ताह की बेस-पे और प्रत्येक वर्ष की सर्विस के लिए दो अतिरिक्त सप्ताह की बेस-पे दी जाएगी। साथ ही कंपनी छह महीने की हेल्थकेयर कॉस्ट का भी भुगतान करेगी। बता दें कि सितंबर के आखिर में कंपनी ने कहा था कि मेटा में कुल 87 हजार कर्मचारी काम करते हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें