लंबे लेख पढ़ने का झंझट खत्म: अब X पर AI लिखेगा सार, मस्क ने लॉन्च किया Summarise फीचर; जानें कैसे करेगा काम

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Fri, 20 Mar 2026 05:28 PM IST
सार

X AI Summarise Feature

: क्या आपके पास लंबे लेख और खबरें पढ़ने का समय नहीं है? एलन मस्क की कंपनी एक्स ने अब आपकी इस मुश्किल का हल निकाल लिया है। एआई की मदद से अब एक्स प्लेटफॉर्म पर पोस्ट किए गए आर्टिकल्स का तुरंत बुलेट पॉइंट सारांश तैयार करेगा। जानिए, कैसे काम करता है यह फीचर और भारत में इसकी कीमत क्या है।

विज्ञापन
Elon Musk’s X Launches AI-Powered Summarise Feature Articles: New Tool Premium Users Get Quick Bullet Points
एक्स - फोटो : एआई

    विस्तार

    सोशल मीडिया की दुनिया में एक्स ने अपने यूजर्स के अटेंशन स्पैन को ध्यान में रखते हुए AI-पावर्ड Summarise फीचर लॉन्च किया है। अब प्लेटफॉर्म पर किसी भी लंबे लेख के साथ एक सारांश बटन दिखाई देगा। जैसे ही यूजर समराइज यानी की सारांश बटन पर टैप करेगा, एआई तुरंत उस पूरे लेख के जिस्ट को आसान बुलेट प्वाइंट्स में बदल देगा।

    इससे क्या फायदा होगा?

    एक्स ये फीचर ऐसे यूजर्स को ध्यान में रखते हुए ला रहा है, जो रिजल्ट के लिए इंतजार नहीं करना चाहते। एक्स के प्रोडक्ट हेड निकिता बियर के अनुसार, यह फीचर उन लोगों के लिए काम का है जिनका अटेंशन स्पैन छोटा है या जो बहुत जल्दी में जानकारी चाहते हैं।

    विज्ञापन

    ग्रेडेड फीडबैक:

    इस फीचर को लेकर यूजर्स की मिली-जुली प्रतिक्रिया है। जहां कुछ लोग इसे समय बचाने वाला बता रहे हैं, वहीं कुछ का मानना है कि इससे लेख की गहराई और सस्पेंस खत्म हो सकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Listen फीचर के बाद एक और अपडेट

    X केवल पढ़ने तक ही सीमित नहीं रहना चाहता। हाल ही में प्लेटफॉर्म ने सुनने वाला फीचर भी पेश किया था, जो ग्रॉक वॉइस टेक्नोलॉजी का उपयोग करता है। अब यह आर्टिकल को सुनते हुए टाइमलाइन स्क्रॉल कर सकते हैं या फोन लॉक करके भी खबरें सुन सकते हैं। इसकी लोकप्रियता भी बढ़ रही है। पिछले तीन महीनों में X पर आर्टिकल्स का चलन 18 गुना बढ़ गया है, जिसे देखते हुए कंपनी लगातार नए टूल्स जोड़ रही है।

    कीमत और उपलब्धता: भारत में क्या है ऑफर?

    X का यह नया AI सारांश फीचर फिलहाल केवल प्रीमियम और प्रीमियम प्लस सब्सक्राइबर्स के लिए वेब वर्जन पर उपलब्ध है।

    प्लानसामान्य मासिक कीमतशुरुआती 2 महीने का ऑफर (50% Off)
    एक्स प्रीमियम427 रुपये 213.50 रुपये
    प्रीमियम प्लस2,570 रुपये1,285 रुपये

    क्या यह भरोसेमंद होगा?

    हालांकि एआई सारांश काफी सटीक बताए जा रहे हैं, लेकिन टेक एक्सपर्ट्स का कहना है कि गंभीर खबरों के लिए अभी भी पूरा लेख पढ़ना ज्यादा भरोसेमंद है। एआई कभी-कभी संदर्भ (Context) को समझने में चूक कर सकता है, इसलिए सारांश को केवल एक क्विक ओवरव्यू की तरह ही देखना चाहिए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें