कोरोना वायरस: Flipkart ने बंद की अपनी सेवाएं, साइट पर लिखा यह मैसेज

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पाण्डेय
Wed, 25 Mar 2020 08:18 AM IST
विज्ञापन
E-Commerce website Flipkart temporarily suspends its services due to coronavirus outbreak
flipkart

    कोरोना वायरस के कारण ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट ने अपनी सेवाएं अस्थायी तौर पर बंद कर दी है। फ्लिपकार्ट की साइटट पर जाने पर एक मैसेज मिल रहा है जिसपर लिखा है कि हमें अपनी सेवाओं को अस्थायी तौर पर बंद करते हैं, हालांकि हमारी कोशिश रहेगी कि हम जल्द वापस आएंगे। फ्लिपकार्ट ने लिखा है यह काफी मुश्किल समय है। इससे पहले कभी ऐसा नहीं हुआ। हमारी आपसे गुजारिश है कि आप भी अपने घरों में रहें और सुरक्षित रहें। हम जल्द ही वापस आएंगे।

    बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को 14 अप्रैल तक बढ़ाने का एलान किया है, हालांकि उन्होंने यह भी कहा है कि लोगों को जरूरी सेवाएं मिलती रहेंगी जिनमें राशन, दूध और दवा शामिल हैं। वहीं पीएम मोदी के इस एलान के बाद भारतीय रेलवे ने भी अपने सेवाएं 14 अप्रैल तक बंद रखने का फैसला लिया है। इससे पहले रेलवे की सेवाएं 31 मार्च तक ही बंद थीं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें