Broadband Services Down: मुंबई में एयरटेल की ब्रॉडबैंड सेवाएं बाधित, घर से काम कर रहे लोगों की बढ़ी मुसीबत
विज्ञापन

देश के कई हिस्सों में आज सुबह से एयरटेल की ब्रॉडबैंड सेवाएं बाधित हैं। सबसे ज्यादा समस्या मुंबई के लोग लोग उठा रहे हैं। कंपनी ने कहा कि किसी तकनीकी समस्या के कारण ऐसा हो रहा है। दोपहर तक सेवाओं को फिर से शुरू किया जाएगा। उन्होंने उपभोक्ताओं से इसके लिए माफी भी मांगी है। हालांकि, ब्रॉडबैंड सेवाएं बाधित होने के कारण घर से काम करने वालों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।



इससे पहले 17 सितंबर को रिलायंस जियो की सर्विसेज देश के कई हिस्सों में ठप पड़ गई थीं। इसकी शुरुआत देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से हुई थी और धीरे-धीरे देश के तमाम शहरों में जियो डाउन हो गया। इससे पहले मई और जून 2024 में भी जियो की सेवाएं मुंबई में ठप हुई थीं।
विज्ञापन