Coronavirus: रियलमी और शाओमी ने रद्द किया इवेंट, ऑनलाइन लॉन्च होंगी Realme 6 सीरीज
विज्ञापन

दिल्ली में कोरोनावारस की पुष्टि होने के बाद चीन की दो बड़ी मोबाइल कंपनियों ने अपना इवेंट रद्द कर दिया है। रियलमी और शाओमी ने नई दिल्ली में होने वाले इवेंट को रद्द कर दिया है, हालांकि रियलमी ने कहा है कि Realme 6 सीरीज की लॉन्चिंग ऑनलाइन होगी। वहीं शाओमी ने भी 12 मार्च को होने वाले Redmi Note 9 सीरीज के इवेंट को रद्द कर दिया है और कहा है कि लॉन्चिंग इवेंट का आयोजन ऑनलाइन होगा।
इवेंट के रद्द होने की जानकारी रियलमी इंडिया के सीईओ और शाओमी के मैनेजिंग डायरेक्टर्स ने दी है। वहीं रियलमी इंडिया के सीईओ माधव सेठ ने कहा है कि जिन लोगों से इवेंट के टिकट के लिए पैसे लिए गए थे, उन्हें एक-एक रियलमी बैंड दिया जाएगा और इसकी जानकारी ई-मेल के जरिए दी जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
- Coronavirus: रियलमी और शाओमी ने रद्द किया इवेंट, ऑनलाइन लॉन्च होंगी Realme 6 सीरीज
- ब्रिटिश हैकर ने भारत में माइक्रोसॉफ्ट के फर्जी कॉल सेंटर का किया खुलासा, CCTV में कैद किए कारनामे
- ISRO के महत्वपूर्ण मिशन गगनयान के मॉडल की टेस्टिंग विंड टनल में हुई शुरू
- बड़े धमाके की तैयारी में Jio, लॉन्च कर सकती है सस्ता 4जी स्मार्टफोन