Online Shopping: फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी कई गुना सस्ती हैं ये वेबसाइट, इतने कम में मिलता है सामान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 09 Aug 2022 12:24 PM IST
सार

क्या आपको पता है कि ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कई अन्य पोर्टल्स भी हैं, जो फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी सस्ते दाम पर प्रोडक्ट उपलब्ध करा रहे हैं। यदि आप भी इस किफायती कीमत पर बेस्ट प्रोडक्ट्स बेचने वाले ई-कॉमर्स वेबसाइट के बारे में जानकारी चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है।

विज्ञापन
cheapest Online Shopping platform and market in india messo shopme
Online Shopping - फोटो : Istock

    विस्तार

    भारत में कोरोना के बाद से भी ऑनलाइन शॉपिंग का क्रेज बढ़ा है। फ्लिपकार्ट और अमेजन को भारत में काफी पसंद भी किया जाता है, लेकिन क्या आपको पता है कि ऑनलाइन शॉपिंग के लिए कई अन्य पोर्टल्स भी हैं, जो फ्लिपकार्ट और अमेजन से भी सस्ते दाम पर प्रोडक्ट उपलब्ध करा रहे हैं। यदि आप भी इस किफायती कीमत पर बेस्ट प्रोडक्ट्स बेचने वाले ई-कॉमर्स वेबसाइट के बारे में जानकारी चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको सस्ते और अच्छी क्वॉलिटी के प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराने वाली ई-कॉमर्स वेबसाइट बताएंगे।

    मीशो (meesho)

    meesho
    meesho - फोटो : meesho

    यह ई-कॉमर्स वेबसाइट सस्ती कीमत पर ठीक-ठाक क्वॉलिटी के प्रोडक्ट्स उपलब्ध कराती है। इस वेबसाइट से आप फ्लिपकार्ट और अमेजन की तुलना में बहुत कर कीमत पर सामान खरीद सकते हैं। इसमें आपको कई सारे प्रोडक्ट्स की शानदार रेंज देखने को मिल जाएगी।

    विज्ञापन

    मीशो से पहली बार खरीदारी करने पर आपको 100 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाता है, यानी 300 रुपये की कीमत की कोई चीज आप खरीद रहे हैं तो उसके लिए मीशो पर आपको पहली बार में 200 रुपये ही देना होगा। इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर अन्य ई-कॉमर्स वेबसाइट और मार्केट की तुलना में लगभग 30 फीसदी कम कीमत पर अच्छे प्रोडक्ट्स मिल जाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    शॉप्सी (ShopMe)

    शॉप्सी (ShopMe)
    शॉप्सी (ShopMe) - फोटो : ShopMe

    मीशो की तरह शॉप्सी पर भी किफायती कीमत पर कई सारे प्रोडक्ट उपलब्ध हैं। शॉप्सी पर आपको फैशन, वॉचेस, इलेक्ट्रॉनिक्स, ब्यूटी और परफ्यूम से लेकर फुटवेयर जैसे प्रोडक्ट भी अच्छे डिस्काउंट के साथ मिल जाते हैं। इस ई-कॉमर्स वेबसाइट पर आपको केश ऑन डिलेवरी की ऑप्शन भी मिलता है। साथ ही आप प्रोडक्ट के रिव्यू भी पढ़ सकते हैं, ताकि आपको उसकी क्वालिटी का अंदाजा लग सके।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें