कपड़ा खरीदने से पहले देखें उसमें अपना लुक: ChatGPT में आए दो नए खास फीचर्स, कैसे बनाएंगे आपकी शॉपिंग को आसान?
क्या ऑनलाइन शॉपिंग करते समय आपके मन में भी अक्सर यह दुविधा रहती है कि कोई कपड़ा या एक्सेसरी आप पर कैसी लगेगी? तो अब बेफिक्र हो जाइए। ओपनएआई ने चैटजीपीटी में दो नया और बेहद खास फीचर जोड़ा है। आइए जानते हैं कि यह नया फीचर क्या है और आप इसका इस्तेमाल कैसे कर सकते हैं।

विस्तार
ऑनलाइन शॉपिंग करते समय अक्सर यह तय करना मुश्किल होता है कि कोई आउटफिट या एक्सेसरी असलियत में आप पर कैसी लगेगी। यूजर्स की इसी परेशानी को दूर करने के लिए सैम ऑल्टमैन ने चैटजीपीटी पर ऑनलाइन शॉपिंग को और बेहतर बनाने के लिए ग्लोबली दो नए फीचर्स रोल आउट किए हैं, वर्चुअल ट्राई-ऑन (Virtual Try-On) और Favorites। यानी अब चैटजीपीटी केवल प्रोडक्ट्स का सुझाव ही नहीं देगा, बल्कि आपको खरीदारी से पहले ही विजुअल शॉपिंग का रियल-टाइम अनुभव भी देगा।
कैसे काम करता है वर्चुअल ट्राई-ऑन फीचर?
- फोटो अपलोड करें:यूजर्स अपनी सेल्फी या फुल-बॉडी फोटो अपलोड कर सकते हैं और शॉपिंग रिजल्ट्स के साथ मिलने वाले नए ट्राई ऑन ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
- इमेज जनरेशन: चैटजीपीटी तुरंत एक एआई इमेज जनरेट करेगा जो दिखाएगा कि चुना गया प्रोडक्ट यूजर पर कैसा लगेगा।
- स्क्रीनशॉट से ट्राई-ऑन:यूजर्स किसी भी शॉपिंग वेबसाइट से किसी प्रोडक्ट का स्क्रीनशॉट लेकर भी चैटजीपीटी में अपलोड कर सकते हैं और उससे वह कपड़ा वर्चुअली अपने ऊपर ट्राई करके दिखाने को कह सकते हैं।
किस मॉडल पर काम करता है यह नया फीचर?
- लाइटिंग और टेक्सचर: यह मॉडल कपड़ों के कपड़े (टेक्सचर) और लाइटिंग की परिस्थितियों को काफी सटीकता से हैंडल करता है।
- सटीक इंस्ट्रक्शंस: यह यूजर की ओर से दिए गए इमेज-एडिटिंग निर्देशों (प्रॉम्प्ट्स) का ज्यादा बारीकी से पालन करता है।
- फास्ट जनरेशन:यह बहुत कम समय में हाई-क्वालिटी इमेज बनाकर तैयार कर देता है।
पूरा लुक और सेलिब्रिटी स्टाइल ढूंढना हुआ आसान
- कस्टम स्टाइलिंग:यूजर्स अपनी पसंद का लुक बताकर चैटजीपीटी से उस स्टाइल से मैच करते हुए कपड़े और एक्सेसरीज ढूंढने के लिए कह सकते हैं।
- सेलिब्रिटी लुक मैच:अगर आपको किसी सेलिब्रिटी या इन्फ्लुएंसर के आउटफिट की तस्वीर पसंद आती है, तो उसकी इमेज अपलोड करके चैटजीपीटी से खरीदने योग्य मिलते-जुलते प्रोडक्ट्स की खोज करवा सकते हैं।
क्या है नया चैटजीपीटी फेवरेट्स फीचर?
- प्रोडक्ट्स सेव करें:शॉपिंग करते समय पसंद आने वाले प्रोडक्ट्स को यूजर्स एक क्लिक में सेव करके रख सकते हैं।
- लाइब्रेरी में ट्रैक रखें:सेव किए गए प्रोडक्ट्स यूजर की लाइब्रेबी में उन तस्वीरों के साथ दिखेंगे जो वर्चुअल ट्राई-ऑन से जनरेट की गई थीं।
- बिना दोबारा सर्च किए एक्सेस: इसका फायदा यह होगा कि यूजर्स को अपनी पसंद के प्रोडक्ट्स दोबारा ढूंढने नहीं पड़ेंगे और वे जब चाहें उन्हें ट्रैक कर सकेंगे।
चैटजीपीटी में बदल रहा है ऑनलाइन शॉपिंग का अनुभव
- इन दोनों फीचर्स के साथ ओपनएआई चैटजीपीटी को सिर्फ प्रोडक्ट रेकमेंडेशन देने वाले टूल से आगे ले जा रहा है। वर्चुअल ट्राई-ऑन यूजर्स को खरीदने से पहले प्रोडक्ट को अपनी फोटो पर देखने का विकल्प देता है, जबकि फेवरेट्स पसंद आए प्रोडक्ट्स को बाद के लिए सेव रखने में मदद करता है।
- इसके अलावा स्टाइल बताकर पूरा आउटफिट खोजने और किसी सेलिब्रिटी के आउटफिट की इमेज से मिलते-जुलते प्रोडक्ट्स खोजने जैसी सुविधाएं भी चैटजीपीटी के शॉपिंग अनुभव को ज्यादा विजुअल और इंटरैक्टिव बनाती हैं।
- यानी अब चैटजीपीटी के जरिए ऑनलाइन शॉपिंग में सिर्फ यह जानना जरूरी नहीं होगा कि कोई प्रोडक्ट क्या है, बल्कि उसे खरीदने से पहले यह देखने में भी मदद मिलेगी कि वह यूजर पर कैसा दिखाई दे सकता है।