CBSE 12 Results 2019: SMS से ऐसे पाएं अपना रिजल्ट, माइक्रोसॉफ्ट-सीबीएसई ने की है साझेदारी

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 02 May 2019 12:53 PM IST
विज्ञापन
CBSE 12 Results 2019 on your phone with SMS ORGANIZER
CBSE 12 Results 2019

    CBSE के 12वीं का रिजल्ट आज जारी होने वाला है। थोड़ी देर में CBSE की ओर से एक प्रेंस कॉन्फेंस भी की जाएगी, वहीं इसी बीच छात्रों की सुविधा के लिए माइक्रोसॉफ्ट और CBSE ने 10वीं और 12वीं के रिजल्ट्स के लिए साझेदारी की है। इस साझेदारी के तहत सीबीएसई के छात्रों को SMS के जरिए 12वीं का रिजल्ट दिया जाएगा। इसके लिए छात्रों को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और इसके बाद उनके मोबाइल नंबर पर रिजल्ट अपने आप पहुंच जाएगा। आइए जानते हैं कैसे।

    SMS के जरिए रिजल्ट पाने के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

    SMS Organizer for Android
    SMS Organizer for Android

    सबसे पहले अपने फोन में गूगल प्ले-स्टोल से SMS Organizer नाम के ऐप को डाउनलोड करें। इसके बाद ऐप में दिख रहे नोटिफिकेशन पर क्लिक करें। उसके बाद सामने आए पेज में रॉल नंबर, स्कूल कोड के साथ रजिस्ट्रेशन करें। रजिस्ट्रेशन करने के बाद जैसी ही रिजल्ट घोषित होगा, आपके फोन पर मैसेज के जरिए आपका रिजल्ट मिल जाएगा। खास बात यह है कि इस ऐप के जरिए आप अपने रिजल्ट को दोस्तों के साथ शेयर भी कर सकेंगे।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें