इंस्टाग्राम पर 24 लाख फॉलोअर वाली बिल्ली लिल बब की मौत, नासा ने भी लिखा संदेश

गौरव पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजालागौरव पाण्डेय
Wed, 04 Dec 2019 07:11 AM IST
विज्ञापन
cat Lil Bub with 24 million followers on Instagram dies
लिल बब - फोटो : LILBUB.COM

    इंस्टाग्राम पर सेलेब्रिटी बन चुकी अमेरिका की स्टार बिल्ली की आठ साल की आयु में मौत हो गई। इंस्टाग्राम पर 24 लाख से अधिक फॉलोअर वाली इस बिल्ली के मालिक माइक ब्रिडावस्की ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर यह जानकारी दी।

    बौनेपन की बीमारी की शिकार बब जन्म से ही कई अन्य परेशानियों से जूझ रही थी। लिल बब ने पशुओं की बेहतरी के लिए पांच करोड़ रुपए (सात लाख डॉलर) जुटाने में मदद की थी। बब की मौत पर नासा ने ट्वीट किया। नासा ने लिखा, 'हम आपसे स्पेस में मिलेंगे प्यारी बब। तुम्हारी यात्रा सुरक्षित हो।'

    विज्ञापन

    ब्रिडावस्की को लिल बब करीब दो महीने की उम्र में मिली थी। लिल बब पर एक डॉक्यूमेंट्री 'लिल बब एंड फ्रेंड्ज' भी बन चुकी है। बब का म्यूजिक में भी कॅरियर रहा था। उसका 'साइंस एंड मैजिक : ए साउंडट्रैक टु द यूनिवर्स' एलबम जारी हुआ था। उसका 'स्नूप डॉग ऑन म्यू द ज्वेल्स' नामक रीमिक्स एलबम भी आ चुका है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    सोशल मीडिया पर उसका सबसे पहला फोटो दो महीने की उम्र में आ गया था। इसके बाद रेडिट ने भी इसे अपने पहले पन्ने पर स्थान दिया था। लिल बब इतनी मशहूर हो गई कि उसके मालिक माइक ब्रिडावस्की ने उसके फोटो वाली टीशर्ट्स, कैलेंडर आदि बेचने शुरू कर दिए। इनकी बिक्री से मिली राशि एनिमल रेस्क्यू ग्रुप और एडॉप्शन सेंटर को दी गई।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें