BSNL Recharge Plan Rs 19: कम कीमत में मिलेगी 30 दिन की अनलिमिटेड कॉलिंग, जानें क्या है खास
हाल ही में BSNL 19 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान लेकर आया है। इस प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग की सुविधा मिलने वाली है।

विस्तार
भारतीय संचार निगम लिमिटेड (BSNL) टेलीकॉम इंडस्ट्री में रिचार्ज के मामले में एयरटेल और जियो को भी पीछे छोड़ दिया है। BSNL बहुत कम कीमत में ज्यादा सुविधाओं वाले प्रीपेड रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। हाल ही में BSNL 19 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान लेकर आया है। इस प्लान में आपको लंबी वैलिडिटी के साथ कॉलिंग की सुविधा मिलने वाली है। चलिए जानतें हैं BSNL के बेहद सस्ते और अधिक वैलिडिटी वाले 19 रुपये के प्लान के बारे में...
19 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
BSNL का 19 रुपये वाला नया प्रीपेड प्लान 30 दिन की लंबी वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के रिचार्ज में आपकी कॉल रेट 20 पैसा प्रति मिनट हो जाती है। प्लान की वैलिडिटी 30 दिन की है, यानी इस प्लान के रिचार्ज के बाद आपको 19 रुपये में 30 दिन तक की वैलिडिटी मिलती है। सेकेंड सिम को चालू रखने के लिए यह एकदम बेस्ट रिचार्ज प्लान है। इस प्लान में आपको इनकमिंग की सुविधा भी मिलेगी।
49 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
BSNL के अन्य रिचार्ज की बात करें तो 49 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज भी आपके लिए अच्छा ऑप्शन रहेगा। इस प्लान में आपको 100 मिनट की वॉयस कॉलिंग 20 दिनों की वैलिडिटी के साथ मिलती है। इस प्लान में 20 दिन के लिए 1 जीबी का इंटरनेट डाटा भी मिलता है।
87 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यदि आपको कॉलिंग वाला प्लान लेना है तो 87 रुपये वाला प्रीपेड रिचार्ज प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। इस प्लान में 14 दिन के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 1 जीबी का इंटरनेट डाटा मिलता है। इस प्लान में प्रतिदिन 100 SMS की सुविधा भी मिलती है।
105 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
105 रुपये वाले BSNL प्लान में 22 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में इंटरनेट डाटा और SMS सुविधा नहीं मिलती है।
118 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
यदि आप अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग के साथ इंटरनेट डाटा भी चाहते हैं तो 118 रुपये वाला रिचार्ज प्लान आपके लिए अच्छा ऑप्शन है। इस प्लान में 20 दिन की वैलिडिटी के साथ अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 0.5 जीबी का इंटरनेट डाटा मिलता है।