फायदे की बात: फ्री में मिल रहा 3GB हाई स्पीड डाटा, बस करना होगा यह काम
BSNL FREE DATA: इस प्लान के साथ 3 जीबी एक्स्ट्रा डाटा भी मिलता है। BSNL के इस प्लान के साथ Zing म्यूजिक और वीडियो स्ट्रीमिंग एप का एक्सेस भी मिलता है। इसके अलावा इस प्लान के साथ पर्सनल रिंग बैक टोन भी मिलता है।

विस्तार
फ्री की चीजें किसे पसंद नहीं हैं। हर कोई फ्री में चीजें चाहता है और आजकल तो डाटा से बड़ा कुछ नहीं है। डाटा के लिए लोग पागल हो रहे हैं। फ्री इंटरनेट के चक्कर में लोग कुछ भी करने को तैयार हैं। यदि आप भी फ्री डाटा चाहते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। आपको फ्री में 3 जीबी डाटा मिल जाएगा। आइए ऑफर जानते हैं...
भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने एक ऑफर पेश किया है जिसके तहत ग्राहकों को 3 जीबी एक्स्ट्रा डाटा मिल रहा है। इसका फायदा उठाने के लिए ग्राहकों को BSNL Selfcare एप से रिचार्ज कराना होगा, क्योंकि यह एप एक्सक्लूसिव ऑफर है।
BSNL का यह ऑफर 599 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के साथ है। 599 रुपये वाला प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और इसमें सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ रोज 3 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इस प्लान में रोज 100 SMS भी मिलते हैं।