BSNL 4G: बीएसएनएल ने दिल्ली में शुरू की 4जी सर्विस, ग्राहकों को हाई-स्पीड डेटा और बेहतर कॉल क्वालिटी का वादा

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Fri, 15 Aug 2025 02:40 PM IST
सार

BSNL 4G Launched:

बीएसएनएल ने आजादी के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिल्ली में 4जी सेवाओं का सॉफ्ट लॉन्च किया है। अब राजधानी के नए ग्राहक तेज इंटरनेट स्पीड और बेहतरीन कॉल क्वालिटी के साथ बीएसएनएल नेटवर्क का फायदा उठा सकेंगे।

विज्ञापन
bsnl launches 4g service in delhi better call quality and internet speed
BSNL 4जी दिल्ली में लॉन्च (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : AI

    विस्तार

    भारत सरकार के स्वामित्व वाली दूरसंचार कंपनी बीएसएनएल (BSNL) ने शुक्रवार को राजधानी दिल्ली में अपने 4जी मोबाइल नेटवर्क का सॉफ्ट लॉन्च किया। कंपनी ने बताया कि ये सेवा ‘4जी-एज-ए-सर्विस’ मॉडल के तहत शुरू की गई है, जिसमें साझेदार नेटवर्क के जरिए अंतिम चरण तक रेडियो कवरेज उपलब्ध कराया जाएगा।

    कंपनी के अनुसार, इस पहल से राजधानी के नए ग्राहकों को सपोर्टेड 4जी डिवाइस पर तुरंत हाई-स्पीड डेटा और बेहतर वॉयस कॉलिंग सुविधा मिलेगी। ग्राहक बीएसएनएल और एमटीएनएल के कस्टमर सर्विस सेंटर या अधिकृत रिटेलर्स से सिम और ई-केवाईसी करवा सकते हैं।

    विज्ञापन

    पिछले साल शुरू हुआ था 4जी प्रोजेक्ट

    बीएसएनएल ने पिछले साल 25,000 करोड़ रुपये के निवेश से देशभर में 4जी नेटवर्क रोलआउट शुरू किया था। इसके तहत 1 लाख मोबाइल टावर स्थापित किए गए हैं। इस प्रोजेक्ट के लिए टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (TCS) और सी-डॉट के नेतृत्व वाले कंसोर्टियम को टेलीकॉम उपकरण सप्लाई का बड़ा हिस्सा मिला था।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    47,000 करोड़ का नया निवेश

    कंपनी आने वाले समय में अपने टेलीकॉम नेटवर्क को और मजबूत करने के लिए 47,000 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश करने की योजना बना रही है। इससे ग्राहकों को बेहतर नेटवर्क कवरेज और अधिक तेज इंटरनेट स्पीड मिलने की उम्मीद है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें