BSNL ने लॉन्च किया 90GB डाटा वाला प्लान, यूजर्स को होंगे ये फायदे

amarujala.com- Presented By: प्रदीप पाण्डेय
Tue, 05 Sep 2017 04:25 PM IST
विज्ञापन
BSNL launched New Rs 429 Plan with 90GB Data and Unlimited Calls to Prepaid users
BSNL

    भारत संचार निगम लिमिटेड BSNL ने एक नया डाटा और वॉयस प्लान लॉन्च कर दिया है। इस प्लान के तहत यूजर्स को 90 जीबी डाटा के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। बता दें कि कुछ दिन से पहले से ही खबर थी कि बीएसएनएल ऐसा प्लान लॉन्च करने वाला है। यह प्लान प्री-पेड यूजर्स के लिए है।

    ये भी पढ़ेंः जियो को करारा जवाब, एयरटेल ने लॉन्च किए 5 से 399 रु. तक के प्लान

    बीएसएनएल के 90 जीबी डाटा वाले प्लान की खासियत

    BSNL
    BSNL

    सबसे पहले इस प्लान के कीमत की बात करें तो 429 रुपये में आपको 90 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा और अनलिमिटेड कॉलिंग मिलेगी। इस प्लान के तहत किसी भी नेटवर्क पर 90 दिनों तक लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी। यह प्लान केरल सर्किल को छोड़कर पूरे देशभर के यूजर्स के लिए है।

    विज्ञापन

    इसके अलावा कंपनी ने 143 रुपये का भी प्लान पेश किया है जिसके तहत 90 दिनों तक रोज 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही इस प्लान में बीएसएनएल के नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल-एसटीडी कॉलिंग मिलेगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    पिछले सप्ताह लॉन्च हुए थे 19 रुपये और 8 रुपये वाले प्लान

    BSNL ने लॉन्च किया 90GB डाटा वाला प्लान, यूजर्स को होंगे ये फायदे
    फोटो : अमर उजाला

    पिछले सप्ताह कंपनी ने 19 रुपये और 8 रुपये के प्लान शामिल किए थे। ये प्लान पूरे देश भर के ग्राहकों के लिए हैं। सबसे पहले 19 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें वॉयस कॉलिंग 15 पैसे प्रति मिनट की दर से बीएसएनएल के नेटवर्क पर होगी, जबकि दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग रेट 35 पैसे प्रति मिनट होगी। इस प्लान की वैधता 90 दिनों की है।

    वहीं 8 रुपये वाले प्लान की बात करें तो इसमें भी 19 रुपये वाली ही सुविधाएं मिलेंगी लेकिन इस प्लान की वैधता 30 दिनों की होगी। ये दोनों प्लान देश भर के सभी सर्किल में 4 सितंबर से जारी हो जाएंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें