iOS 26.5 Update: आईफोन यूजर्स के लिए आए शानदार फीचर्स; अब एंड्रॉयड के साथ चैटिंग होगी और सुरक्षित, जानें डिटेल

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Tue, 12 May 2026 10:40 AM IST
सार

iOS 26.5 Update Download:

एपल ने अपने यूजर्स के लिए iOS 26.5 अपडेट जारी कर दिया है। इस अपडेट में कई शानदार फीचर्स शामिल हैं, जो एंड्रॉयड और आईफोन के बीच की दूरियों को कम कर सकते हैं। जानिए इस नए अपडेट में iphone यूजर्स को और क्या-क्या खास मिलने वाला है।

विज्ञापन
Apple Rolls Out iOS 26.5 End-to-End RCS Encryption, Major Upgrades
apple new updates - फोटो : apple

    विस्तार

    iOS 26.5 Features:

    एपल ने एक महीने की बीटा टेस्टिंग के बाद आखिरकार सभी यूजर्स के लिए iOS 26.5 अपडेट रोलआउट कर दिया है। हालांकि इस अपडेट में लंबे समय से इंतजार की जा रही नई सिरी देखने को नहीं मिली, लेकिन कंपनी ने इनमें और सिक्योरिटी अपग्रेड्स जरूर जोड़े हैं। इस अपडेट की सबसे बड़ी खासियत एंड-टू-एंड RCS एन्क्रिप्शन मानी जा रही है, जो एंड्रॉयड यूजर्स के साथ चैटिंग को सुरक्षित बना सकती है। इसके अलावा एपल मैप्स में सुधार, एप स्टोर में नए सब्सक्रिप्शन विकल्प और मैजिक पेयरिंग जैसे फीचर्स शामिल किए गए हैं। हालांकि, नई सिरी (Gemini सपोर्ट) के लिए अभी WWDC 2026 तक इंतजार करना होगा।

    क्या-क्या बदला आपके iPhone में?

    चैट्स अब ज्यादा सुरक्षित

    iOS 26.5 का सबसे बड़ा फीचर एंड टू एंड RCS एन्क्रिप्शन माना जा रहा है। यानी अब iPhone और Android यूजर्स के बीच भेजे जाने वाले RCS (Rich Communication Services) मैसेज पहले से ज्यादा सुरक्षित होंगे। इसका मतलब है कि चैट्स एन्क्रिप्टेड रहेंगी और कोई तीसरा व्यक्ति उन्हें पढ़ नहीं पाएगा।

    विज्ञापन
    iOS 26.5 Update: आईफोन यूजर्स के लिए आए शानदार फीचर्स; अब एंड्रॉयड के साथ चैटिंग होगी और सुरक्षित, जानें डिटेल

    गूगल मैप्स को टक्कर देगा एपल मैप्स का ये फीचर

    इस नए अपडेट में एपल मैप्स पर भी काम किया गया है। एपल मैप्स अब यूजर्स को आसपास की जगहों, हालिया सर्च और विज्ञापनों के आधार पर नई लोकेशन्स सुझाएगा। इसके पीछे कंपनी का उद्देश्य गूगल मैप्स को टक्कर देना और अपने एड बिजनेस को मजबूत करना है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    एप स्टोर में आसान सब्सक्रिप्शन पेमेंट

    अब डेवलपर्स सालाना सब्सक्रिप्शन को मासिक किस्तों में ऑफर कर सकेंगे। उदाहरण के तौर पर, अगर किसी एप का वार्षिक प्लान करीब 100 डॉलर है, तो यूजर उसे हर महीने भुगतान करके इस्तेमाल कर पाएंगे।

    मैजिक पेयरिंग फीचर

    इसमें अब ये खास फीचर भी जुड़ गया है, मैजिक पेयरिंग फीचर का मतलब है कि मैजिक कीवर्ड्स, माउस और ट्रैकपैड को USB-C से कनेक्ट करने के बाद वायरलेस तरीके से इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह फीचर एपल डिवाइसेज के बीच कनेक्टिविटी को आसान बनाएगा।

    नए प्राइड वॉलपेपर्स

    एपल ने 2026 प्राइड कलेक्शन के तहत नए कस्टमाइजेबल वॉलपेपर्स भी जोड़े हैं। इनमें कलर-चेंजिंग स्पेक्ट्रम इफेक्ट वाला नया डिजाइन शामिल है।

    एंड्रॉयड पर डेटा ट्रांसफर आसान

    अब iPhone से एंड्रॉयड में मैसेज अटैचमेंट ट्रांसफर करने के लिए नए ऑप्शन्स मिल सकते हैं। यानी अब आईफोन से एंड्रॉयड पर स्विच करते समय आप मैसेज अटैचमेंट की समय सीमा (1 साल, 30 दिन या सभी) चुन सकेंगे।

    इन देशों में भी बड़े बदलाव

    iOS 26.5 अपडेट के साथ एपल ने सिर्फ भारत ही नहीं, बल्कि दूसरे देशों में भी कई बड़े बदलाव किए हैं। यूरोपियन यूनियन (EU) में अब थर्ड-पार्टी स्मार्टवॉच को बेहतर नोटिफिकेशन सपोर्ट और एयरपॉड्स जैसी आसान पेयरिंग सुविधा मिलेगी, जिससे आईफोन के साथ उनका इंटीग्रेशन पहले से बेहतर हो जाएगा। वहीं, ब्राजील में यूजर्स को एप स्टोर के बाहर से भी एप डाउनलोड करने की अनुमति दी जाएगी। इसके साथ ही थर्ड-पार्टी एप मार्केटप्लेस का सपोर्ट भी मिलेगा, जिससे यूजर्स को एप इंस्टॉल करने के ज्यादा विकल्प मिलेंगे।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें