क्लॉड डुएट: चैटजीपीटी की छुट्टी करने आया एंथ्रोपिक का नया एआई एजेंट, बिना बताए कर देगा सारे काम! जानें फीचर्स
-आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की रेस में एंथ्रोपिक ने एक बड़ा कदम उठाते हुए अपना नया एआई एजेंट 'क्लॉड डुएट' लॉन्च कर दिया है।
-यह एक स्टैंडअलोन एप है जो प्रोफेशनल्स और छोटे कारोबारियों के लिए प्रोएक्टिव असिस्टेंट की तरह काम करेगा।
-मीटिंग शेड्यूल करने से लेकर पेमेंट और वेब एप्स बनाने तक, यह बिना प्रॉम्प्ट का इंतजार किए खुद काम निपटाएगा।
-ओपनएआई और मेटा को इससे कड़ी टक्कर मिलेगी।

विस्तार
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की दुनिया में अब सिर्फ सवालों के जवाब देने वाले चैटबॉट्स का दौर खत्म हो रहा है, और खुद काम निपटाने वाले ऑटोनॉमस एजेंट्स की नई रेस शुरू हो चुकी है। टेक जगत की दिग्गज कंपनी एंथ्रोपिक (Anthropic) ने गुरुवार को अपना नया स्टैंडअलोन एआई एजेंट एप क्लॉड डुएट (Claude Duet) पेश कर दिया है।
यह नया एआई टूल खासतौर पर प्रोफेशनल्स और छोटे बिजनेस ओनर्स के लिए एक 'प्रोएक्टिव असिस्टेंट' की तरह काम करने के लिए डिजाइन किया गया है। लॉन्च के साथ ही एंथ्रोपिक ने साफ कर दिया है कि वह ओपनएआई और मेटा जैसी बड़ी कंपनियों को एआई मार्केट में सीधी और कड़ी टक्कर देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
बिना आपके प्रॉम्प्ट के खुद करेगा काम
क्लॉड डुएट की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे हर काम के लिए आपके निर्देश (प्रॉम्प्ट) की जरूरत नहीं है। यह यूजर्स के कनेक्टेड एप्स को लगातार मॉनिटर करता रहता है और उन कामों की पहचान करता है जिन पर तुरंत ध्यान देने की जरूरत है।
क्या-क्या कर सकता है क्लॉड डुएट?
- एंथ्रोपिक के अनुसार, क्लॉड डुएट दिन की शुरुआत में जरूरी कामों की जानकारी देने वाला ब्रीफिंग तैयार कर सकता है। इसके अलावा, यह मीटिंग शेड्यूल करने, फाइनेंशियल फोरकास्ट बनाने और वेब ऐप तैयार करने जैसे कामों में मदद करेगा।
- इसकी खास बात यह है कि यह यूजर के कनेक्ट किए गए ऐप्स पर नजर रखकर उन चीजों की जानकारी सामने ला सकता है, जिन पर ध्यान देना जरूरी है। यानी यूजर को हर काम के लिए चैटबॉट खोलकर सवाल पूछने या निर्देश देने का इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
- हालांकि, कंपनी ने यह भी माना है कि क्लॉड डुएट कभी-कभी किसी काम की प्राथमिकता को गलत समझ सकता है। टिकट बुक करने जैसे कुछ निजी कामों में भी यह अभी उतना प्रभावी नहीं है।
किस टेक्नोलॉजी पर है आधारित और किसे मिलेगा एक्सेस?
यह एडवांस एआई एजेंट कंपनी के लेटेस्ट और सबसे पावरफुल Opus 5.5 मॉडल पर बना है। फिलहाल इसे iOS, एंड्रॉयड और claude.ai के वेब प्लेटफॉर्म पर एक 'रिसर्च प्रीव्यू' के तौर पर वेटलिस्ट के जरिए पेश किया गया है। शुरुआत में इसका फायदा अमेरिका के उन सब्सक्राइबर्स को मिलेगा जो प्रो और मैक्स प्लान्स का इस्तेमाल कर रहे हैं। इन यूजर्स के मौजूदा यूसेज लिमिट्स के साथ ही डुएट काम करेगा।
6,000 से ज्यादा एप्स के साथ इंटीग्रेशन
ऑफिस के कामकाज को आसान बनाने के लिए क्लॉड डुएट में शानदार इंटीग्रेशन सपोर्ट दिया गया है। यह 'क्लॉड मार्केटप्लेस' के जरिए 6,000 से अधिक कनेक्टर्स के साथ जुड़ सकता है, जिनमें जीमेल और स्लैक जैसे बेहद जरूरी एप्स शामिल हैं। सबसे दिलचस्प बात यह है कि यह एआई एजेंट स्ट्राइप के 'लिंक' डिजिटल वॉलेट और शॉपिफाई के शॉप पे के जरिए आपके लिए ऑनलाइन खरीदारी भी कर सकता है।
ओपनएआई और मेटा से है असली मुकाबला
एंथ्रोपिक का यह कदम ऐसे समय में आया है जब एआई मार्केट में ऑटोनॉमस एजेंट्स को लेकर जंग तेज हो गई है। पिछले ही महीने, ओपनएआई ने अपना "डॉट्स" एजेंट लॉन्च किया था जो स्लैक और माइक्रोसॉफ्ट टीम्स जैसे एप्स में हमेशा एक्टिव रहकर यूजर्स के गोल्स पूरे करता है। वहीं, मेटा के म्यूज एआई एजेंट ने भी मार्केट में तहलका मचा रखा है, जिसे लाखों बार डाउनलोड किया जा चुका है और यह ऑटोनॉमस एआई सर्विस में इन्वेस्टर्स की पहली पसंद बन रहा है।
सुरक्षा और कुछ कमियां
- इतने एडवांस होने के बावजूद, एंथ्रोपिक ने सुरक्षा को प्राथमिकता दी है। एआई लैब ने स्पष्ट किया है कि कोई भी सेंसिटिव काम जैसे पेमेंट करना या जरूरी ईमेल्स भेजने जैसे काम करने से पहले क्लॉड डुएट को यूजर के अप्रूवल की जरूरत होगी।
- कंपनी ने यह भी माना है कि फिलहाल यह एजेंट कई बार 'अर्जेंसी' को समझने में गलती कर सकता है। इसके अलावा, पर्सनल काम जैसे टिकट बुक करने या व्यक्तिगत बुकिंग्स के मामलों में यह अभी थोड़ा कम असरदार है। हालांकि, भविष्य के अपडेट्स में इन कमियों को दूर किए जाने की उम्मीद है।
- ई-मुद्रा की बड़ी चूक: कमजोर डिजिटल चाबियों से खतरे में पड़ सकती थीं करोड़ों वेबसाइटें, साइबर अटैक का जोखिम टला
- लावा का नया कर्व्ड डिस्प्ले वाला फोन लॉन्च: पीछे मिलेगी सेकेंडरी स्क्रीन, 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी
- जिस एआई को पकड़नी थीं गलतियां, उसी ने हटाए सुरक्षा इंतजाम: बचने के लिए झूठ भी बोला, साइंटिस्ट हुए हैरान
- पलक झपकते ही खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट: शिकायत के लिए गूगल पर खोजते हैं कस्टमर केयर नंबर? तो हो जाएं सावधान!