Amazon Summer Sale शुरू: LG, Daikin, Voltas समेत कई 1.5 टन AC पर भारी छूट, इन यूजर्स को मिलेगा पहले मौका
Amazon Summer Sale 2026:
अगर आप AC खरीदने की सोच रहे हैं तो इससे बढ़िया मौका और नहीं हो सकता है। 8 मई से Amazon Summer Sale की शुरुआत हो चुकी है और कंपनी एयर कंडिशनर (AC) पर भारी-भरकम डिस्काउंट दे रही है। सेल के तहत LG, Daikin, Carrier, Lloyd और Voltas जैसे बड़े ब्रांड्स के Split ACs पर शानदार डिस्काउंट मिल रहा है। खास बात यह है कि कई प्रीमियम मॉडल्स अब पहले से काफी कम कीमत में उपलब्ध हैं।

विस्तार
Amazon ने अपनी Summer Sale को Prime मेंबर्स के लिए अर्ली एक्सेस मोड में लाइव कर दिया है। इस सेल में 1.5 टन Split AC पर भारी कीमत कटौती देखने को मिल रही है। जो लोग गर्मी के पीक सीजन से पहले नया AC खरीदने का प्लान बना रहे हैं, उनके लिए यह सही मौका माना जा रहा है।
सेल में ग्राहकों को डायरेक्ट डिस्काउंट के अलावा बैंक ऑफर्स, एक्सचेंज बोनस और नौ कॉस्ट EMI जैसे फायदे भी मिल रहे हैं, जिससे प्रीमियम AC खरीदना आसान हो गया है।
LG ACs पर 50% तक की छूट
LG के 1.5 टन स्प्लिट एसी पर अमेजन समर सेल में 50% तक की छूट दी जा रही है। कंपनी के कई मॉडल AI कनवर्टिबल 6-in-1 कूलिंग, डुअल इनवर्टर कंप्रेसर और HD फिल्टर्स जैसे फीचर्स के साथ आते हैं।
कुछ मॉडल्स में VIRAAT Mode भी दिया गया है, जो तेज गर्मी में तेजी से कूलिंग करने में मदद करता है। इसके अलावा कई AC स्टेबलाइजर-फ्री ऑपरेशन सपोर्ट करते हैं, जिससे वोल्टेज फ्लक्चुएशन में भी डिवाइस सुरक्षित रहता है।
Daikin AC पर 35% तक का डिस्काउंट
Daikin के 1.5 टन Split ACs पर 35% तक का डिस्काउंट मिल रहा है। इन ACs में Inverter Technology, Coanda Airflow और PM 2.5 Filters जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो बेहतर कूलिंग और साफ हवा देने में मदद करते हैं। कंपनी के AC शांत ऑपरेशन और तेज गर्मी में भी लगातार कूलिंग के लिए जाने जाते हैं। सेल में 3-स्टार और 5-स्टार दोनों विकल्प उपलब्ध हैं।
Carrier और Lloyd ACs पर भी तगड़े ऑफर्स
Carrier के 1.5 टन ACs पर 45% तक की छूट मिल रही है। इनमें फ्लेक्सी कूल इनवर्टर टेक्नोलॉजी, एचडी फिल्टर्स और ऑटो क्लिनजर जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं Lloyd के ACs भी 45% तक के डिस्काउंट पर उपलब्ध हैं। इनमें 5-in-1 कनवर्टिबल कूलिंग, इनवर्टर कंप्रेसर और एंटी वायरल फिल्टर्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। कुछ मॉडल रैपिड कूलिंग और स्टेबलाइजर फ्री सपोर्ट के साथ आते हैं।
Voltas AC भी हुए सस्ते
Voltas ने भी अपने 1.5 टन Split ACs पर 45% तक का डिस्काउंट दिया है। इनमें एडजस्टिबल इनवर्टर कूलिंग, टर्बो मोड और हाई एमबिएंट कूलिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। कई मॉडल एंटी डस्ट फिल्टर्स, कॉपर कॉन्डेंसर और एनर्जी सेविंग मोड्स के साथ आते हैं, जो लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए बेहतर माने जाते हैं।
- Redmi: रेडमी फिर करने जा रहा है बड़ा धमाका, Amazon पर इस रहस्यमयी 'स्पीड मॉन्स्टर' ने मचाई खलबली!
- Samrat Cabinet Expansion: बिहार में कैबिनेट विस्तार के बाद मंत्रियों को मिला विभाग जानिए किसे क्या मिला?
- Bihar News Today Live: बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 7 मई के मुख्य और ताजा समाचार
- Bihar Cabinet: सीएम सम्राट ने गृह विभाग खुद के पास रखा, नीतीश के बेटे निशांत समेत किसे क्या मिला; देखें लिस्ट