Airtel का बड़ा धमाल, प्री-पेड ग्राहकों को भी फ्री में अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 03 May 2019 09:32 PM IST
विज्ञापन
Airtel Thanks: Rs. 299 Pre-paid Recharge Offers Amazon Prime, 2.5GB per Day Data for 28 Days
Airtel Thanks

    जियो को कड़ी टक्कर देने के लिए एयरटेल ने अपने प्री-पेड ग्राहकों के लिए अमेजन प्राइम का फ्री सब्सक्रिप्शन देने की घोषणा की है। इसके लिए एयरटेल ने अपने एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम को फिर से लॉन्च किया है। एयरटेल थैंक्स प्रोग्राम को इस बार सिल्वर, गोल्ड और प्लेटिनम तीन हिस्सों में बांटा गया है। कंपनी ने इसी के साथ 299 रुपये का प्लान लॉन्च किया है जिसमें हर रोज 2.5 जीबी डाटा मिलेगा। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में...

    299 रुपये में हर रोज मिलेगा 2.5 जीबी डाटा

    AIRtel
    AIRtel

    एयरटेल के इस 299 रुपये वाले प्री-पेड प्लान के तहत ग्राहकों को हर रोज 2.5 जीबी डाटा मिलेगा। इसके अलावा इस प्लान के तहत ग्राहकों को फ्री में अमेजन प्राइम का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इस प्लान में अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 100 एसएमएस की भी सुविधा है। एयरटेल के इस प्लान की वैधता 28 दिनों की है। आपको बता दें कि यह पहला मौका है जब एयरटेल ने प्री-पेड ग्राहकों के लिए फ्री में अमेजन प्राइम की सब्सक्रिप्शन दी है। अभी तक कंपनी सिर्फ अपने इनफिनिटी पोस्टपेड यूजर्स को ही यह सुविधा देती थी।

    विज्ञापन

    इन प्री-पेड ग्राहकों को मिलेगा #AirtelThanks का फायदा

    अमेजन प्राइम-नेटफ्लिक्स
    अमेजन प्राइम-नेटफ्लिक्स

    #AirtelThanks कैंपेन के लिए कंपनी ने अमेजन, नेटफ्लिक्स और जी5 के साथ साझेदारी की है। प्लेटिनम के तहत ग्राहकों को एयरेटल की ओर से वीआईपी सुविधाएं मिलेंगी जिसमें प्रीमियम कंटेंट, ई-बुक्स, डिवाइस प्रोटक्शन और सेल के लिए अग्रिम एंट्री जैसी सुविधाएं शामिल हैं। वहीं सिल्वर प्लान के तहत ग्राहकों को एयरटेल टीवी और Wynk पर बेसिक कंटेंट मिलेंगे। जबकि गोल्ड वाले ग्राहकों को भी सिल्वर वाली ही सुविधाएं मिलेंगी। कंपनी ने अपने ऐप का नाम भी एयरटेल थैंक्स कर दिया है। #AirtelThanks कैंपेन का फायदा 199 रुपये या इससे अधिक का रिचार्ज कराने वाले सभी प्री-पेड ग्राहकों को मिलेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें