Airtel New Plan: होम सर्विलांस सॉल्यूशंस में हाथ आजमाने की तैयारी में एयरटेल, सिर्फ 99 रुपये में करेगा आपके घर की रखवाली

अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअभिषेक दीक्षित
Fri, 07 Jan 2022 09:35 PM IST
सार

कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में एक्स-सेफ ब्रांड के तहत स्मार्ट होम्स के लिए नई सर्विलांस सर्विस की पायलट टेस्टिंग शुरू भी कर दी है। मौजूदा वक्त में दिल्ली में सिर्फ कुछ एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ही यह सुविधा उपलब्ध है।

विज्ञापन
Airtel set to try its hand at home surveillance solutions will guard your home for just Rs 99 Know Full Plan
airtel

    विस्तार

    एयरटेल अपने ग्राहकों के लिए नया प्लान लेकर आया है। इसके जरिए वह ग्राहकों के घर की निगरानी भी करेगा। दरअसल, कंपनी एक नए बाजार में कदम रखने जा रही है। बात यह है कि एयरटेल एक नया सब-ब्रांड लॉन्च करने जा रहा है। इससे वह होम सर्विलांस सॉल्यूशंस के बाजार में प्रवेश करने की तैयारी कर रहा है।

    सूत्रों के मुताबिक, कंपनी ने दिल्ली-एनसीआर में एक्स-सेफ ब्रांड के तहत स्मार्ट होम्स के लिए नई सर्विलांस सर्विस की पायलट टेस्टिंग शुरू भी कर दी है। मौजूदा वक्त में दिल्ली में सिर्फ कुछ एयरटेल एक्सस्ट्रीम फाइबर ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ही यह सुविधा उपलब्ध है। 99 रुपये प्रति माह का भुगतान करके इसका लाभ उठाया जा सकता है। ग्राहक 999 रुपये की एनुअल सब्सक्रिप्शन का विकल्प भी चुन सकते हैं।

    विज्ञापन

    एक्स-सेफ सॉल्यूशन में कौन से फीचर मिलेंगे

    • एच-265 कम्प्रेशन
    • 360-डिग्री व्यू
    • कलर नाइट विजन
    • आईपी-67 रेटिंग
    • प्राइवेसी शटर
    • ह्यूमन डिटेक्शन
    • इनडोर और आउटडोर सिक्योरिटी एचडी कैमरा
    • एफटीटीएच ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी
    • टेल्को ग्रेड क्लाउड स्टोरेज

    पहला सब्सक्रिप्शन-बेस्ड सर्विलांस सॉल्यूशन

    पहला सब्सक्रिप्शन-बेस्ड सर्विलांस सॉल्यूशन एयरटेल का यह अपनी तरह का पहला सब्सक्रिप्शन-बेस्ड सर्विलांस सॉल्यूशन है। इससे उपभोक्ता अपने स्मार्टफोन से कभी भी घर के अंदर और बाहर दोनों जगहों पर नजर रखने में सक्षम बनाएगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    क्लाउड स्टोरेज में स्टोर होंगे फुटेज

    सूत्रों के मुताबिक, ग्राहकों को स्मार्ट कैमरों के लिए पूरा खर्च उठाना होगा। महीने या पूरे साल की मेंबरशिप में कंपनी की क्लाउड स्टोरेज सर्विस भी शामिल होगी। यहां वीडियो स्टोर किए जा सकेंगे। कंपनी फिलहाल ग्राहकों को चुनने के लिए तीन कैमरा ऑप्शन दे रही है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें