5G rollout in India: 5जी के लिए अभी नए साल का करना होगा इंतजार, पहले इन दस शहरों में शुरू होगी सेवा

Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्लीHarendra Chaudhary
Sat, 03 Sep 2022 07:26 PM IST
सार

5G rollout in India: कंपनियां फिलहाल दस शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं क्योंकि इन शहरों में 4जी ग्राहकों की संख्या काफी है और ग्राहक 5जी सपोर्ट वाले मोबाइल फोन के साथ तैयार हैं...

विज्ञापन
5G rollout in India: 5G service in India could launch in 2023
5G rollout in India - फोटो : Amar Ujala

    विस्तार

    देश में 5जी सेवाओं (5g Services) का मजा लेने वाले लोगों को साल 2023 तक का इंतजार करना पड़ सकता है। दूरसंचार उपकरण निर्माताओं का कहना है कि शीर्ष 10 शहरों में 5जी नेटवर्क सेवाओं का उपयुक्त कवरेज तैयार होने में छह से आठ महीने लग सकते हैं। कवरेज की मात्रा दूरसंचार कंपनी की रणनीति के आधार पर अलग-अलग होगी। यह इस बात पर निर्भर करेगा कि कंपनी किन शहरों पर अपना ध्यान केंद्रित करना चाहती है।

    आमतौर पर कवरेज किसी शहर के एक चौथाई से आधे हिस्से तक अलग-अलग हो सकती है। यह कंपनियों पर निर्भर करेगा कि उनकी उनकी नजर अधिक कवरेज पर है या वह कम कवरेज के साथ अधिक शहरों में शुरू करना चाहती हैं। दूरसंचार गियर बनाने वाली एक प्रमुख कंपनी से जुड़े सूत्रों का कहना है कि अनुमानित लक्ष्य शीर्ष 10 शहरों में उचित कवरेज देना है। इसके लिए 30 हजार टावरों पर रेडियो एवं उपकरण स्थापित करने की आवश्यकता होगीं। यह काम 6 से 8 माह में किया जा सकता है।

    विज्ञापन

    सूत्रों का कहना है कि कंपनियां फिलहाल इन दस शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने पर ध्यान केंद्रित कर रही हैं क्योंकि इन शहरों में 4जी ग्राहकों की संख्या काफी है और ग्राहक 5जी सपोर्ट वाले मोबाइल फोन के साथ तैयार हैं। इसके बाद 5जी संभावित उपयोगकर्ताओं की संख्या आती है। इसका मतलब यह हुआ कि फिलहाल 2 से 24 लाख रेडियो उपकरणों की आपूर्ति करने की आवश्यकता है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    दूरसंचार कंपनियां जिन शीर्ष 10 शहरों में 5जी सेवाएं शुरू करने की तैयारी कर रही हैं, इनमें दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद शामिल हैं।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें