मुद्दे की बात: स्मार्ट टीवी के पांच फीचर्स जिनकी जरूरत ही नहीं है लेकिन हर टीवी में जरूर मिलते हैं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 13 Jul 2024 04:38 PM IST
5 smart TV features that just dont matter and we dont want
smart tv features - फोटो : FREEPIK

    स्मार्ट टीवी आज हर घर में प्रवेश कर चुका है। यह किसी भी घर का एक प्रमुख गैजेट बन गया है। स्मार्ट टीवी आज बहुत ही स्मार्ट हो गए हैं। इनमें एक से बढ़कर एक फीचर्स मिल रहे हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि स्मार्ट टीवी में कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जिनकी जरूरत किसी को है ही नहीं। आज की रिपोर्ट में हम आपको स्मार्ट टीवी के ऐसे ही पांच फीचर्स के बारे में बताएंगे।

    तमाम टीवी कंपनियां अपने टीवी को यह कहकर बेचती हैं और प्रचार करती हैं कि उसमें आपको कई सारे टैनल्स फ्री मिलेंगे, लेकिन वास्तव में आप इन चैनल का इस्तेमाल कर ही नहीं पाते हैं और जो लोग इस्तेमाल करते हैं वो फिर पहली और आखिरी बार ही इस्तेमाल करते हैं। वजह यह है कि ये चैनल्स किसी काम के नहीं होते और इन पर अच्छे कंटेंट नहीं होते हैं। इसके अलावा क्वालिटी भी बहुत खराब होती है। वास्तव ये फ्री चैनल कंपनी के प्रोडक्ट और सर्विसेज के प्रचार के लिए ही हैं।

    स्मार्ट टीवी कई सारे प्री-इंस्टॉल एप्स के साथ आते हैं जिनमें से बहुत कम ही एप की आपको जरूरत होती है और आप उन्हें ही इस्तेमाल करते हैं। आप खुद सोचकर बताइए कि आप वास्तव में टीवी पर कितने एप्स इस्तेमाल करते हैं। ये एप्स टीवी की स्टोरेज को भी कम करते हैं।

    कई बड़े ब्रांड्स अपने टीवी को मोशन या डिस्प्ले के रिफ्रेश रेट को लेकर बातें करते हैं कि टीवी में हाई रिफ्रेश रेट मिलेगा, लेकिन सवाल यह है कि इस हाई रिफ्रेश रेट का करना क्या है। हाई रिफ्रेश रेट की जरूरत तब है जब आप तेजी से मूव करने वाले कंटेंट जैसे फॉर्मला वन रेस देख रहे हों।

    कई ब्रांड्स 8K रिजॉल्यूशन वाले TV लॉन्च कर रहे हैं जिसकी किसी को जरूरत ही नहीं है। वह इसलिए क्योंकि किसी भी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 8K कंटेंट ही उपलब्ध नहीं हैं तो आप देखेंगे क्या। फिलहाल बहुत मुश्किल से तो 4K कंटेंट दिख रहे हैं। ऐसे में 8K के चक्कर में टीवी के लिए ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है।

    टीवी का मतलब अच्छी पिक्चर क्वालिटी और कंटेंट से है लेकिन तमाम कंपनियां स्पीकर के दम पर टीवी बेच रही हैं। उनका दावा है कि वूफर जैसा स्पीकर मिलेगा। यदि किसी को वूफर की आवाज चाहिए तो वह वूफर लेगा, टीवी से क्यों संतोष करेगा। यह ठीक वैसा ही है जैसे स्मार्टफोन कंपनियां फोन के कैमरे को लेकर DSLR कैमरे की बराबरी करने की बात करती हैं, हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि टीवी में स्पीकर की कोई जरूरत नहीं है। टीवी में एक ठीक-ठाक स्पीकर होना चाहिए।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें