OpenAI: एलन मस्क से दो-दो हाथ करने की तैयारी में सैम ऑल्टमैन, लॉन्च करेंगे यह नया एप

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Wed, 16 Apr 2025 12:48 PM IST
सार

अगर OpenAI वाकई इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लॉन्च करता है, तो एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन के बीच चल रही कारोबारी प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो सकती है। आपको याद दिला दें, इस साल फरवरी में एलन मस्क ने OpenAI को $97.4 बिलियन (लगभग 8 लाख करोड़ रुपये) में खरीदने का अनचाहा ऑफर दिया था।

विज्ञापन
Sam Altman is preparing to take on Elon Musk will launch this new app against X
elon musk sam altman - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    OpenAI अब एक ऐसा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म बनाने की तैयारी में है, जो सीधे तौर पर एलन मस्क के ‘X’ (पहले ट्विटर) को टक्कर दे सकता है। द वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक यह प्रोजेक्ट अभी शुरुआती स्टेज में है, लेकिन कंपनी के अंदर जो प्रोटोटाइप तैयार हो रहा है, वो ChatGPT की इमेज जनरेशन क्षमता के इर्द-गिर्द बनाया जा रहा है, जिसे एक सोशल मीडिया जैसी फीड में इंटीग्रेट किया जाएगा।

    रिपोर्ट के अनुसार, OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन इस कॉन्सेप्ट पर बाहरी विशेषज्ञों से चुपचाप फीडबैक भी ले चुके हैं, हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि OpenAI इस सोशल नेटवर्क को एक अलग एप्लिकेशन के रूप में लॉन्च करेगा या फिर इसे सीधे ChatGPT एप में ही शामिल किया जाएगा। बता दें ChatGPT एप ने हाल ही में दुनिया भर में डाउनलोड्स के मामले में टॉप की पोजिशन हासिल की है।

    विज्ञापन

    अगर OpenAI वाकई इस सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को लॉन्च करता है, तो एलन मस्क और सैम ऑल्टमैन के बीच चल रही कारोबारी प्रतिस्पर्धा और भी तेज हो सकती है। आपको याद दिला दें, इस साल फरवरी में एलन मस्क ने OpenAI को $97.4 बिलियन (लगभग 8 लाख करोड़ रुपये) में खरीदने का अनचाहा ऑफर दिया था। ऑल्टमैन ने इसका जवाब मजाकिया अंदाज में देते हुए कहा था, “नहीं धन्यवाद, लेकिन अगर आप चाहें तो हम ट्विटर को $9.74 बिलियन में खरीदने के लिए तैयार हैं।”

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें