हर दिन काम आने वाले गैजेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Mon, 20 Jul 2020 04:55 PM IST
विज्ञापन
best gadgets for everyday use know about it in detail
gadget - फोटो : amar ujala

    आज के समय में गैजेट्स ने हमारे जीवन को बहुत आसान बना दिया है। हम इन गैजेट्स के जरिए अपने तमाम छोटे-बड़े काम चुटिकयों में निपटा लेते हैं। खास बात यह है कि इन गैजेट्स को आसानी से खरीदा जा सकता है और इनकी कीमत भी बजट में होती है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे गैजेट के बारे में बताएंगे, जिनका इस्तेमाल आप अपने रोजमर्रा के काम में कर सकते हैं। साथ ही इनसे आपका समय भी बचेगा। आइए इन डेली-लाइफ गैजेट पर डालते हैं एक नजर...

    Bluetooth Speaker
    Bluetooth Speaker

    स्मार्ट स्पीकर्स

    स्मार्ट स्पीकर्स बेहद की खास डिवाइस है। आप एक कमांड देकर गाने सुनने से लेकर ताजा खबरों की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इसके अलावा आप इनके जरिए अपने घर में मौजूद अन्य डिवाइस को भी कंट्रोल कर सकते हैं। हालांकि, इन स्पीकर्स की कीमत आम स्पीकर्स की तुलना में ज्यादा है।

    Wireless Keyboard
    Wireless Keyboard

    वायरलेस की-बोर्ड और माउस

    कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अधिकतर लोग अपने घर से ऑफिस का काम कर रहे हैं। जाहिर आप भी कर रहे होंगे। घर से काम करने के दौरान आप वायरलेस की-बोर्ड और माउस का इस्तेमाल कर सकते हैं। इन के जरिए आप तेजी से अपना काम खत्म कर पाएंगे और आपको किसी तरह की परेशानी भी नहीं होगी। आपको बढ़िया वायरलेस की-बोर्ड 1,000 रुपये और वायरलेस 400 रुपये तक की कीमत में मिल जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें