29 जुलाई से होगी Amazfit Bip S Lite की बिक्री, कीमत 3,799 रुपये

अमेजफिट ने भारत में Amazfit Bip S Lite की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। Amazfit Bip S Lite की लॉन्चिंग भारत में 29 जुलाई को होगी और इसकी बिक्री भी 29 जुलाई से ही शुरू हो जाएगी। यह स्मार्टवॉच Amazfit Bip S का लाइट वर्जन होगी।
Amazfit Bip S Lite में 5ATM वाटर रेसिस्टेंट का सपोर्ट मिलेगा। इसके अलावा इसमें आठ स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। कंपनी ने इसकी बैटरी को लेकर 30 दिनों के बैकअप का दावा किया है। अमेजफिट के इस स्मार्टवॉच की बिक्री फ्लिपकार्ट से होगी, इसकी कीमत 3,799 रुपये होगी।
Amazfit Bip S Lite की स्पेसिफिकेशन
अमेजफिट की इस स्मार्टवॉच में अलवेज ऑन कलर डिस्प्ले मिलेगी। इसके अलावा इसमें क्वॉयर डायल मिलेगा। देखने में यह स्मार्टवॉच Amazfit Bip S की तरह ही है। कंपनी का दावा है कि कड़ी धूप में भी डिस्प्ले को आसानी से देखा जा सकेगा। यह स्मार्टवॉच ब्लैक और ब्लू कलर वेरियंट में मिलेगी। यह स्मार्टवॉच वाटर रेसिस्टेंट होगी। वॉच में 40 फेसेज और दो कस्टम विजेट मिलेंगे।
साथ ही 150 वॉच फेसेज अपडेट के जरिए मिलेंगे। इसके अलावा इसमें हर्ट रेट मॉनिटर के साथ-साथ मौसम की भी जानकारी मिलेगी। साथ ही इसमें ब्लूटूथ म्यूजिक कंट्रोल भी होगा। इसमें कई तरह के स्पोर्ट्स मोड्स मिलेंगे। यह स्मार्टवॉच आईओएस और एंड्रॉयड दोनों को सपोर्ट करेगी। दावा है कि एक बार की चार्जिंग में इसकी बैटरी 40 दिनों तक का बैकअप देगी। इसका वजन 30 ग्राम होगा।