काम की बात: वायरलेस ईयरबड्स की धीमी आवाज ने कर दिया है परेशान? बिना 1 रुपया खर्च किए ऐसे पाएं छुटकारा
क्या आपके भी दो में से किसी एक वायरलेस ईयरबड (Wireless Earbud) में आवाज धीमी आने लगी है? अक्सर लोग इसे खराबी समझकर नए ईयरबड्स खरीद लेते हैं। लेकिन, कई बार ये खराबी ईयरबड्स में नहीं, बल्कि आपके स्मार्टफोन की सेटिंग या ईयरबड में जमी गंदगी के कारण होती है।

Fix One Earbud Low Sound Problem: आजकल जिधर नजर घुमाओ, हर दूसरा इंसान कानों में वायरलेस ईयरबड्स (TWS Earbuds) लगाए नजर आता है। चाहे ट्रैवल करते समय गाने सुनना हो, वेब सीरीज देखनी हो या फिर ऑफिस की मीटिंग्स अटेंड करनी हों, ये छोटे से गैजेट्स हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं। वायर के झंझट से आजादी दिलाने वाले ये गैजेट इस्तेमाल में तो बेहद सुविधाजनक हैं, लेकिन कभी-कभी ये टेंशन भी दे देते हैं।
सबसे आम परेशानी जो यूजर्स को झेलनी पड़ती है, वो यह है कि अचानक से इनमें साउंड का कम हो जाना। कभी-कभी एक ईयरबड में आवाज बढ़िया आती है, तो कभी दूसरे में बहुत धीमी हो जाती है या बिल्कुल आनी बंद हो जाती है। ऐसे में म्यूजिक का पूरा मजा किरकिरा हो जाता है। ऐसे में ज्यादातर लोग तुरंत मान लेते हैं कि उनका गैजेट खराब हो गया है और वे नया खरीदने की प्लानिंग करने लगते हैं। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि हर बार ईयरबड खराब नहीं होता। कई बार छोटी-सी तकनीकी गड़बड़ी या गंदगी इसका कारण होती है, जिसे आप बिना एक रुपया खर्च किए खुद ठीक कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि आप ईयरबड्स में साउंड न आने की समस्या को खुद कैसे ठीक कर सकते हैं।

सबसे पहले करें ये बेसिक चेक
किसी भी नतीजे पर पहुंचने से पहले यह कन्फर्म करना जरूरी है कि दिक्कत ईयरबड्स में है या आपके फोन में। जिस ईयरबड में आवाज कम आ रही है, उसे निकालकर दूसरे कान में लगाएं। इसके बाद, अपने ईयरबड्स को किसी दूसरे स्मार्टफोन या लैपटॉप से कनेक्ट करके देखें। अगर दूसरे डिवाइस पर दोनों बड्स से बराबर और तेज आवाज आ रही है, तो समझ लीजिए कि आपके ईयरबड्स बिल्कुल सही हैं, समस्या आपके फोन की सेटिंग्स में है।
गंदगी है सबसे बड़ी दुश्मन, ऐसे करें सफाई
अगर दूसरे डिवाइस पर भी एक बड में आवाज कम आ रही है, तो इसका सबसे बड़ा कारण धूल या कान का मैल हो सकता है। लगातार इस्तेमाल से ईयरबड्स की जाली पर गंदगी जमा हो जाती है, जो साउंड को ब्लॉक कर देती है। इसे ठीक करने के लिए एक मुलायम और सूखा कपड़ा, सॉफ्ट टूथब्रश या कॉटन स्वैब लें और सिलिकॉन टिप को हटाकर स्पीकर की जाली को बेहद हल्के हाथों से साफ करें। ध्यान रखें कि कभी भी जाली के अंदर सुई, पिन या कोई नुकीली चीज न डालें।

ईयर-टिप का सही साइज है जरूरी
कई बार ईयरबड्स और फोन दोनों एकदम सही होते हैं, लेकिन दिक्कत सिलिकॉन की ईयर-टिप में होती है। अगर ईयर-टिप का साइज आपके कान के हिसाब से सही नहीं है और वह ढीली है, तो कान में वैक्यूम सील नहीं बन पाएगी। सील न बनने से बाहर का शोर अंदर आता है और आपको लगता है कि आवाज धीमी है। जब आप नए ईयरबड्स खरीदते हैं, तो डिब्बे में अलग-अलग साइज की टिप्स मिलती हैं। उन्हें बदलकर देखें। कई लोगों के दोनों कानों के साइज में मामूली अंतर होता है, इसलिए हो सकता है आपको लेफ्ट और राइट कान के लिए अलग-अलग साइज की टिप इस्तेमाल करनी पड़े।
- 4.5 लाख का आईफोन डुओ ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में फेल: रेत से जाम हुआ हिंज, बेंड करते ही स्क्रीन का हुआ ये हाल!
- गूगल की नई पॉलिसी: जीमेल यूजर्स को पर्सनल विज्ञापन दिखाएगा, डेटा का करेगा उपयोग, प्राइवेसी पर क्या होगा असर?
- वोडाफोन-आइडिया के नए प्लान: 599 और 899 रुपये में बंपर डेटा और फ्री कॉलिंग, 84 दिन की वैलिडिटी; जानें डिटेल्स
- स्मार्टफोन मार्केट का बुरा हाल: त्योहारों में भी नहीं बढ़ी डिमांड, शिपमेंट में 26% की कमी, जानें क्या है वजह