टेक टिप्स: फोल्डेबल फोन पर स्क्रीन गार्ड लगाना सेफ या खतरनाक? ये छोटी-सी गलती बर्बाद कर सकती है महंगा डिवाइस
Foldable Smartphone Tips: नया स्मार्टफोन लेते ही सबसे पहले स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने का ख्याल आता है, लेकिन क्या फोल्डेबल फोन के साथ भी ऐसा करना सही है? फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की इनर और आउटर स्क्रीन की बनावट काफी अलग होती है। एक छोटी सी चूक आपकी महंगी डिस्प्ले को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकती है। जानिए फोल्डेबल स्क्रीन पर गार्ड लगाने के नियम और फोन को सुरक्षित रखने के बेस्ट तरीके।

जब भी हम कोई नया और महंगा स्मार्टफोन खरीदते हैं, तो सबसे पहले उस पर मजबूत स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाने की सोचते हैं। एक सस्ता सा स्क्रीन गार्ड फोन की कीमती स्क्रीन को स्क्रैच और टूटने से बचाने का आसान तरीका लगता है। सामान्य फ्लैट डिस्प्ले वाले स्मार्टफोन्स के मामले में तो यह बिल्कुल सही है, लेकिन जब बात फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की आती है, तो गणित पूरी तरह बदल जाता है।
फोल्डेबल स्मार्टफोन्स बेहद नाजुक होते हैं और इनमें दो अलग-अलग स्क्रीन्स मिलती हैं। ऐसे में यूजर्स अक्सर उलझन में रहते हैं कि क्या वे अपने फोल्डेबल फोन पर स्क्रीन प्रोटेक्टर लगा सकते हैं? इसका सीधा जवाब है- हां, लेकिन एक बड़ी शर्त के साथ। फोन की बाहरी (आउटर) स्क्रीन पर तो आप प्रोटेक्टर लगा सकते हैं, लेकिन अंदर की फोल्डिंग स्क्रीन के साथ कोई भी छेड़छाड़ बड़ा नुकसान करा सकता है।

इनर स्क्रीन पर गार्ड लगाना क्यों बन सकता है आफत?
फोल्डेबल फोन की अंदरूनी स्क्रीन पर आम फोन की तरह सख्त कांच का इस्तेमाल नहीं होता। इसे हजारों बार मोड़ने लायक बनाने के लिए कई फ्लेक्सिबल लेयर्स का इस्तेमाल किया जाता है। इन लेयर्स की सुरक्षा के लिए कंपनियां पहले से ही इन-बिल्ट स्क्रीन प्रोटेक्टर लगाकर देती हैं।
Samsung Galaxy Z Fold8 जैसे फोन्स में खास TPU मटेरियल का इन-बिल्ट प्रोटेक्टर होता है, जो फोल्डिंग स्क्रीन के लिए ही डिजाइन किया गया है।
वहीं, हाल ही में लॉन्च हुए एपल के पहले फोल्डेबल फोन iPhone Duo में भी डिस्प्ले लेयर्स के ऊपर बिल्ट-इन प्रोटेक्टर मिलता है। इसमें एक नैनो-टेक्सचर कोटिंग दी गई है जो स्क्रीन को मैट फिनिश देती है और क्रीज को छुपाने में मदद करती है।

ओरिजिनल प्रोटेक्टर को हटाना मतलब भारी नुकसान
स्मार्टफोन मेकर्स साफ हिदायत देते हैं कि इनर स्क्रीन पर लगे ओरिजिनल प्रोटेक्टर को खुद हटाने या उस पर कोई लोकल गार्ड चढ़ाने की कोशिश न करें। शुरुआती गैलेक्सी फोल्ड के समय कई यूजर्स ने इसे प्लास्टिक फिल्म समझकर खींच लिया था, जिससे पूरी स्क्रीन तुरंत खराब हो गई थी। अगर अंदर की स्क्रीन पर लगा गार्ड पुराना या खराब हो जाए, तो इसे केवल ऑथराइज्ड सर्विस सेंटर पर ही बदलवाएं। मार्केट में मिलने वाले 0.1mm पतले थर्ड-पार्टी गार्ड भी इनर डिस्प्ले के मैकेनिज्म को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
- एपल का अनोखा तोहफा: पहली बार आईफोन डूओ ऑन करते ही आपका नाम लेगा फोन, 'हेलो' बोलकर करेगा स्वागत
- रिसर्च: एआई चैटबॉट कब देने लगेगा खतरनाक सलाह? वैज्ञानिकों ने खोजा वो फॉर्मूला, जिससे रुकेंगी बड़ी गलतियां
- सीजेपी प्रोटेस्ट में पुलिस की वर्दी पर दिखा अनोखा कैमरा: हर हरकत को करता है कैद, जानें क्या है इसका काम
- वनप्लस 16: 9000 एमएएच बैटरी, 200एमपी कैमरा और 100वॉट की चार्जिंग के साथ आज देगा दस्तक, जानें कीमत और फीचर्स