Camera Tips: सिर्फ फोटो-वीडियो नहीं, कमाल का मल्टीटूल है स्मार्टफोन कैमरा, जानें इसके 5 जबरदस्त इस्तेमाल
Smartphone Camera Uses:
अधिकतर स्मार्टफोन यूजर्स कैमरे का उपयोग केवल फोटोग्राफी के लिए करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि ये एक पावरफुल मल्टी-परपज टूल भी है। ये फोटो और वीडियो के अलावा भी तमाम काम कर सकती है। क्या-क्या जानिए इस लेख में...

लोग महंगे और हाई-मेगापिक्सल कैमरा वाले स्मार्टफोन तो खरीद लेते हैं, लेकिन उसके कैमरे की असली ताकत से अंजान रहते हैं। उन्हें इस बात का अंदाजा भी नहीं होता कि स्मार्टफोन कैमरा सिर्फ फोटो और वीडियो तक सीमित नहीं है, बल्कि ये एक ऐसा स्मार्ट टूल है जिसकी मदद से आप रिमोट की बैटरी चेक करने से लेकर डॉक्यूमेंट स्कैन, नाप-जोख, रियल टाइम ट्रांसलेशन और किसी भी चीज की जानकारी तुरंत हासिल कर सकते हैं। यहां जानिए फोन कैमरे के ऐसे ही उपयोगी और स्मार्ट फीचर्स, जो आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को आसान बना सकते हैं।

रिमोट की बैटरी और खराबी का पता लगाएं
क्या आपके AC या TV का रिमोट काम नहीं कर रहा? अगर नहीं तो ठोकने-पीटने की जरूरत नहीं है। क्योंकि बहुत आसानी से पता लगाया जा सकता है कि आपका रिमोट सही है या खराब हो चुका है। इसके लिए बस अपने फोन का कैमरा खोलें और रिमोट के आगे वाले हिस्से (IR ब्लास्टर) को कैमरे के सामने रखकर बटन दबाएं। यदि कैमरे की स्क्रीन पर बैंगनी या नीली रोशनी दिखती है, तो रिमोट सही है और बैटरी खत्म है। यदि रोशनी नहीं दिखती, तो रिमोट खराब हो सकता है।

कैमरा बन सकता है मैग्नीफाइंग ग्लास
आजकल स्मार्टफोन कैमरे का जूम और ऑटोफोकस इतना बेहतर हो गया है कि इसे मैग्नीफाइंग ग्लास की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है। इसलिए अगर आपको दवा के पत्तों या किसी दस्तावेज पर लिखे बेहद बारीक अक्षर पढ़ने में दिक्कत होती है तो आपके फोन का कैमरा आपकी आंखों का सहारा बन सकता है। इसके लिए फोन के कैमरे का जूम और ऑटोफोकस इस्तेमाल करें। फ्लैशलाइट ऑन करके आप इसे एक प्रोफेशनल आवर्धक लेंस (Magnifying Glass) की तरह इस्तेमाल कर सकते हैं।