काम की बात: व्हाट्सएप पर आया कोई मैसेज फर्जी है या नहीं, इन पांच तरीकों से पता लगाएं

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 24 Mar 2022 02:15 PM IST
विज्ञापन
Whether the Message Received on Whatsapp Is Fake or True Identify It Like This
SPOT WHATSAPP FAKE NEWS - फोटो : amarujala

    दुनिया के सबसे बड़े इंस्टैंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर हर रोज अरबों मैसेज भेजे जाते हैं जिनमें से झूठ से लेकर सच तक सब शामिल होता है। भारत में ही इसके यूजर्स की संख्या 55 करोड़ से अधिक है। भारत में व्हाट्सएप का इस्तेमाल गुड मॉर्निंग मैसेज और अफवाहों को हवा देने में भी बड़े स्तर पर होता है। कई बार हम अनजानें में फर्जी खबरें और अफवाह फैलाने वाले मैसेज को भी शेयर कर देते हैं। आप थोड़ी समझदारी से व्हाट्सएप पर आए किसी भी मैसेज, किसी दावे या किसी खबर की जांच कर सकते हैं कि वह फर्जी है या सही। आइए आपको व्हाट्सएप के फर्जी मैसेज को चेक करने के पांच बेस्ट तरीके बताते हैं।

    breaking news
    breaking news - फोटो : अमर उजाला

    ऐसे मैसेज की जांच करें जिस पर यकीन करना मुश्किल हो

    कई बार ऐसे मैसेज भी आते हैं जिस पर यकीन करना थोड़ा मुश्किल होता है, ऐसे मैसेज अक्सर सच नहीं होते। ऐसे में आप किसी अन्य स्रोत से पता लगाएं कि उस मैसेज में कितनी सच्चाई है। आमतौर पर ऐसे मैसेज ब्रेकिंग न्यूज के नाम से ही आते हैं।

    fake corona message alert
    fake corona message alert - फोटो : amar ujala

    अलग दिखने वाले मैसेज से बचें

    कई बार ऐसे मैसेज आपको मिलते हैं जिनमें वर्तनी की गलती होती है। ऐसे अधिकांश मैसेज फर्जी और झूठे होते हैं। ऐसे मैसेज को तुरंत डिलीट करें और किसी को ना भेजें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें