काम की बात: विंडोज 11 में फॉन्ट साइज और थीम चेंज करने का तरीका जान लें, नहीं होगी दिक्कत

माइक्रोसॉफ्ट द्वारा विंडोज 11 को लॉन्च किए काफी दिन हो गए हैं, लेकिन अभी भी बहुत सारे लोग इसके बारे में सही से नहीं जानते हैं। पहले ही ये कहा जा रहा था कि इस विंडोज में कई सारी नई चीजें देखने को मिलेंगी। आधिकारिक रूप से लॉन्चिंग के पहले ही इसको लेकर काफी चर्चाएं चल रही थीं। अब तो चूंकि लोगों का इंतजार खत्म हो चुका है और यह लेटेस्ट विंडोज लॉन्च हो चुका है, लेकिन इसके फीचर्स के बारे में अभी भी लोग नहीं जानते हैं। अगर आप अपने कंप्यूटर में विंडोज 11 डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसकी प्रक्रिया बेहद ही आसान है। सिस्टम अपडेट में Download Now के बटन पर क्लिक करके और उसके बाद बताए गए स्टेप को फॉलो करते हुए आप अपने कंप्यूटर में Windows 11 आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं।अब आइए जानते हैं इस विंडोज में फॉन्ट साइज और थीम चेंज करने का तरीका क्या है?

नए विंडोज में स्टार्ट मीनू की प्लेसमेंट भी बदल गई है। अब आपको एक फ्रेश स्टार्ट मीनू मिलेगा, जिसमें नया साउंड और नया इंटरफेस भी शामिल हैं। विंडोज 11 में स्टार्ट मीनू को लेफ्ट की जगह सेंटर में जगह दी गई है।

विंडोज 11 में फॉन्ट साइज में बदलाव करने के लिए सबसे पहले आपको विंडोज की सेटिंग में जाना होगा। सेटिंग में जाने के लिए टास्कबार पर बने स्टार्ट बटन पर राइट क्लिक करके सेटिंग सेलेक्ट करना होगा। आप कीबोर्ड पर Windows+i दबाकर भी सीधे सेटिंग तक पहुंच सकते हैं। सेटिंग में जाने के बाद Accessibility में जाएं। वहां आपको Text Size का ऑप्शन मिलेगा, उसपर क्लिक कर दें। अब आप Slider को ड्रैग करके फॉन्ट का साइज बढ़ा सकते हैं। फिर Apply पर क्लिक कर दें। इस तरह आपको अपने कंप्यूटर में नया फॉन्ट साइज दिखने लगेगा।