क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 845 vs स्नैपड्रैगन 855: कौन है दमदार प्रोसेसर

टेक डेस्क, अमर उजाला
Tue, 11 Dec 2018 11:18 AM IST
विज्ञापन
qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855, know the all difference
qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855

    क्वॉलकॉम ने हाल ही में हवाई में आयोजित सालाना स्नैपड्रैगन समिट 2018 में नए मोबाइल चिपसेट स्नैपड्रैगन 855 को लाने का ऐलान किया है। जल्द ही 2019 में लॉन्च होने वाले स्मार्टफोंस में इसस फ्लैगशिप प्रोसेसर का जलवा देखने को मिलेगा। माना जा रहा है नया चिपसेट स्मार्टफोन के इस्तेमाल के अनुभव को बदल देगा। आइए जानते हैं कि लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 और स्नैपड्रैगन 845 में क्या है अंतर...

    qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855
    qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855

    आर्किटेक्चर

    स्नैपड्रैगन 820 और 821 जहां 14 एनएम (नैनोमीटर) आर्किटेक्चर पर बने हुए थे, वहीं वर्तमान में इस्तेमाल हो रहा स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट 10 एनएम आर्किटेक्चर पर बना हुआ है। जबकि आने वाले स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर 7 एनएम प्रोसेस पर बना हुआ है, जिससे यह बेहतरीन परफॉरमेंस देने के अलावा फोन की बैटरी भी बचाएगा। वहीं वावे का कीरीन 980 और एपल का ए12 बॉयोनिक चिपसेट भी 7 एनएम आर्किटेक्चर पर बने हुए हैं, जिनमें 6.9 बिलियन ट्रांजिस्टर्स लगे हुए हैं। हालांकि स्नैपड्रैगन ने नए चिपसेट में ट्रांजिस्टर्स की संख्या का कोई खुलासा नहीं किया है।

    qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855
    qualcomm snapdragon 845 processor vs snapdragon 855

    सीपीयू और पऱफॉरमेंस

    स्नैपड्रैगन 855 में क्रायो 485 ऑक्टाकोर सीपीयू लगा हुआ है, जिसमें 8 कोर काम करते हैं। इसका एक प्राइम कोर कॉर्टेक्स ए76 2.86 गीगाहर्ट्ज की स्पीड पर काम करता हैं, वहीं 3 कोर (कॉर्टेक्स ए76) 2.42 गीगाहर्ट्ज और बाकी दो कोर (कॉर्टेक्स ए55) 1.8 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं। वहीं स्नैपड्रैगन 845 में क्रायो 385 ऑक्टाकोर सीपीयू है, जिसमें चार (कॉर्टेक्स ए75) कोर 2.8 गीगाहर्ट्ज और बाकी बचे चार कोर(कॉर्टेक्स ए55) 1.7 गीगाहर्ट्ज की क्लॉक स्पीड पर काम करते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें