Motorola One Vision इसी महीने भारत में होगा लॉन्च, मिलेगा 48MP का रियर कैमरा

Prachi Priyam
टेक डेस्क, अमर उजालाPrachi Priyam
Wed, 05 Jun 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
Motorola to launch Motorola One Vision in India on 20 July: Price and specification
Motorola One Vision

    आगामी 20 जून को मोबाईल कंपनी मोटोरोला Motorola One Vision स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक इस फोन को हाल में ही BIS की साइट पर देखा गया था। उसके बाद से ही भारत में इस फोन की लॉन्चिंग के कयास शुरू हो गए थे। बता दें कि Motorola One Vision को पिछले महीने ही ब्राजील में लॉन्च किया गया था। फोन के खास फीचर्स की बात करें तो इसमें 48 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और पंच होल डिस्प्ले मिलेगी।

    Motorola One Vision
    Motorola One Vision - फोटो : Motorola

    Motorola One Vision की स्पेसिफिकेशन

    फोन की स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें पंचहोल डिस्प्ले है। दूसरे शब्दों में कहें तो डिस्प्ले में एक छेद है जिसमें फ्रंट कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के बैक पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर है। इस फोन में आपको एंड्रॉयड पाई 9.0 आधारित एंड्रॉयड वन दिया गया है। इसके अलावा फोन में हाईब्रिड डुअल सिम स्लॉट मिलेगा।

    Motorola One Vision
    Motorola One Vision - फोटो : Motorola

    मोटोरोला वन विजन में 6.3 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2520 पिक्सल है। मोटोरोला के इस फोन में सैमसंग का 2.2GHz वाला एक्सिनोस 9609 प्रोसेसर है जो कि ऑक्टाकोर है। फोन में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है जिसे मेमोरी कार्ड की मदद से 512 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें