Jio ने लॉन्च किया नया प्लान, 251 रुपये में रोज मिलेगा 2 जीबी डाटा

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Fri, 12 Apr 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Jio offers 2GB data for 51 days at Rs 251, Launched Cricket season data pack
jio

    रिलायंस जियो के ऑफर का इंतजार उसके ग्राहकों को बेसब्री से रहता है। यदि आप भी उन यूजर्स में से एक हैं जो जियो के नए ऑफर का इंतजार कर रहे थे तो आपके लिए अच्छी खबर है। जियो ने 251 रुपये का एक नया 4जी प्लान लॉन्च किया है जिसमें हर रोज 2 जीबी हाई-स्पीड डाटा मिलेगा तो आइए जानते हैं जियो के इस ऑफर के बारे में विस्तार से...

    DHONI IPL
    DHONI IPL

    सबसे पहले आपको बता दें कि जियो के इस पैक का नाम जियो क्रिकेट सीजन डाटा पैक है। इस पैक को खासतौर पर चल रहे टी-20 क्रिकेट के लिए लॉन्च किया गया है। जियो के इस प्लान की कीमत 251 रुपये है।

    jio 251 plan
    jio 251 plan - फोटो : jio.com

    इस प्लान में आपको हर रोज 2 जीबी डाटा मिलेगा। इस प्लान की वैधता 51 दिनों की होगी। ऐसे में कुल मिलाकर इस प्लान में आपको 102 जीबी डाटा मिलेगा। यह रिचार्ज जियो की वेबसाइट और माय जियो ऐप से कराया जा सकता है।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें