World Cup 2019: Jio का बड़ा धमाल, फ्री में देखें सभी मैच लाइव, जानें ऑफर्स

यदि आप भी क्रिकेट के दीवाने हैं और आपको अपने फोन परWorld Cup 2019ना देख पाने का मलाल है तो रिलायंस जियो ने आपको बड़ा तोहफा दिया है। रिलायंस जियो ने क्रिकेट विश्व कप 2019 के खास मौके पर सिक्सर पैक पेश किया है। जियो के इस ऑफर का फायदा लाखों ग्राहकों को होगा। आइए जियो के इस ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं...

सबसे पहले आपको बता दें कि जियो ने इस ऑफर के लिए हॉटस्टार के साथ साझेदारी की है और इस साझेदारी के तहत जियो के सभी ग्राहक फ्री में वर्ल्ड कप 2019 के सभी मैच अपने फोन पर लाइव देख सकेंगे।

खास बात यह है कि जियो का यह ऑफर पूरी तरह से फ्री है। ऐसे में यदि आप एक जियो यूजर हैं तो आप अपने फोन में आसानी से फ्री में क्रिकेट विश्व कप 2019 के सभी मैच लाइव देख सकेंगे। आप जियो टीवी ऐप या फिर हॉटस्टार ऐप पर फ्री में मैच देख सकेंगे, हालांकि आपके फोन में जियो का सिम कार्ड होना जरूरी है।