Jio recharge plans: जियो के इन प्रीपेड रिचार्ज पर मिल रहा है बंपर कैशबैक, जानें इनके बारे में

संकल्प सिंह
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Thu, 18 Nov 2021 03:20 PM IST
विज्ञापन
Jio best recharge plans jio cashback offers jio recharge plans jio mobile recharge jio prepaid recharge plans know all details about this
jio plan - फोटो : Reliance Jio

    भारत की एक बड़ी आबादी रिलायंस जियो की सर्विस का उपयोग करती है। ऐसे में समय समय पर रिलायंस जियो अपने ग्राहकों के लिए खास ऑफर्स और रिचार्ज प्लान्स लेकर आता रहता है। इसी कड़ी में आज हम आपको जियो के उन खास रिचार्ज प्लान्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन पर आपको बंपर कैशबैक मिलेगा। इन प्लान्स में आपको डेटा के साथ कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं। जानकारी के लिए बता दें कि रिलायंस जियो की तरफ से इस खास ऑफर की शुरुआत की गई है। इन प्रीपेड प्लान्स को खरीदने पर ग्राहकों को कैशबैक दिया जा रहा है। हालांकि ये कैशबैक आपको कुछ ही जियो प्रीपेड प्लान्स पर मिलेंगे। सभी प्रीपेड प्लान्स पर आपको कैशबैक नहीं दिया जाएगा। रिलायंस जियो के इस कैशबैक ऑफर का लाभ कई कस्टमर उठा रहे हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं उन प्रीपेड रिचार्ज प्लान्स के बारे में, जिन पर बंपर कैशबैक मिल रहा है।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

    अगर आप इस ऑफर का लाभ उठाना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको रिचार्ज माई जियो एप से ही करना होगा। किसी दूसरी जगह से रिचार्ज करने पर आपको कैशबैक नहीं मिलेगा। अगर आप 249 रुपये का रिचार्ज माई जियो ऐप से करते हैं, तो आपको 50 रुपये का कैशबैक मिलेगा, जिसका उपयोग आप जियो मार्ट, रिलायंस डिजिटल, जियो रिचार्ज आदि जगहों पर कर सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    वहीं अगर आप 555 रुपये का रिचार्ज करते हैं, तो आपको 111 रुपये का कैशबैक मिलेगा। इस कैशबैक का इस्तेमाल भी आप जियो मार्ट, रिलायंस डिजिटल और जियो रिचार्ज के लिए कर सकते हैं।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें