Jio Plan: सबसे सस्ता यह रिचार्ज कराएं और 84 दिनों तक मौज करें, कॉलिंग से लेकर डाटा तक

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 28 Aug 2021 04:09 PM IST
विज्ञापन
Jio Best plan for 84 days validity With Data And Unlimited Calling
JIO - फोटो : amar ujala

    इस वक्त टेलीकॉम इंडस्ट्री की हालत सबसे ज्यादा खराब है। टेलीकॉम कंपनियों की हालत खराब है तो इसका असर ग्राहकों पर भी पड़ रहा है। जब से नंबर चालू रखने या इनकमिंग के लिए भी रिचार्ज अनिवार्य किया गया है, तब से ऐसे लोगों की मुसीबतें काफी बढ़ गई हैं जिन्हें सिर्फ कॉलिंग की जरूरत रहती है। सभी टेलीकॉम कंपनियों के पास लंबी अवधि वाले प्लान तो हैं लेकिन इनकी कीमतें काफी ज्यादा हैं और इन प्लान के साथ डाटा भी काफी ज्यादा मिलता है जिसकी जरूरत कुछ लोगों को नहीं होती। आज की इस रिपोर्ट में हम जियो (Jio) के एक ऐसे प्लान के बारे में बताएंगे जिसकी कीमत बहुत कम है और वैधता लंबी है। आइए जानते हैं...

    Jio In top100
    Jio In top100 - फोटो : अमर उजाला

    यदि आपको डाटा की जरूरत नहीं है और सिर्फ अपने जियो नंबर से कॉल करना चाहते हैं तो जियो के पास 329 रुपये का एक प्री-पेड प्लान है जो कि आपके लिए बेस्ट है और सबसे सस्ता भी है। जियो का 329 रुपये वाला प्लान ऐसे लोगों के लिए ही है जो लंबी अवधि के लिए वैधता चाहते हैं।

    Jio 329 pack
    Jio 329 pack - फोटो : jio.com

    इस प्लान में आपको 84 दिनों की वैधता मिलती है। यदि आपको अधिक डाटा चाहिए तो यह प्लान आपके लिए नहीं है, क्योंकि इसमें महज 6 जीबी डाटा ही मिलता है। कॉलिंग के लिए यह प्लान परफेक्ट है, क्योंकि इसमें 84 दिनों तक आपको अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इस प्लान में जियो के सभी एप्स के फ्री-सब्सक्रिप्शन और 1000 SMS मिलते हैं।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें