सिर्फ 49 पैसे में IRCTC देता है 10 लाख रुपये का बीमा, जानिए क्या है आपका अधिकार

प्रदीप पांडे
टेक डेस्क, अमर उजालाप्रदीप पांडे
Thu, 11 Apr 2019 06:02 PM IST
विज्ञापन
IRCTC Insurance policy benefits,Terms, condition and all you need to know
IRCTC

    आप में अधिकतर लोगों ने भारतीय रेल का सफर किया होगा। आप में से कई लोग ऑनलाइन टिकट बुक करते होंगे और कई लोग ऐसे होंगे जो रेलवे के टिकट काउंटर से टिकट बुक करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यदि आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट से रेल टिकट बुक करते हैं तो आपको सिर्फ 49 पैसे में 10 लाख रुपये तक का बीमा मिलता है। आइए जानते हैं इस बीमा की शर्तों के बारे में विस्तार से...

    irctc
    irctc

    सबसे पहले आपको बता दें कि आईआरसीटीसी की यह सेवा पहले मुफ्त में मिलती थी लेकिन अब इसके लिए न्यूनतम शुल्क के तौर पर 49 पैसे लिए जाते हैं। यदि आप आईआरसीटीसी की वेबसाइट के जरिए टिकट बुक करते हैं और साथ ही बीमा भी चाहते हैं तो आपको टिकट की कीमत के अतिरिक्त 49 पैसे का भुगतान करना होगा।

    IRCTC Travel Insurance
    IRCTC Travel Insurance

    यदि आप बीमा लेना चाहते हैं कि ऑनलाइन टिकट बुकिंग के दौरान ही आपको इसका विकल्प मिलेगा। वहीं टिकट बुक होने के साथ ही आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर बीमा के बारे में पूरी जानकारी मिल एसएमएस के माध्यम से मिल जाएगी।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें