iPhone Hacks: आईफोन की बैटरी जल्दी हो रही है खत्म? आज ही बंद करें ये 3 सीक्रेट सेटिंग्स, मिलेगा दोगुना बैकअप
iPhone Battery Drain:
सुबह 100% चार्ज किया और कुछ ही देर में बैटरी खत्म? यह समस्या अधिकतर आईफोन यूजर्स की है। अगर आप भी बार-बार फोन चार्ज करने के झंझट से तंग आ चुके हैं, तो तुरंत अपने डिवाइस की कुछ सेटिंग्स को ऑफ कर दीजिए।आइए जानते हैं कि आईफोन की किन 3 सीक्रेट सेटिंग्स को बंद करके आप अपना बैटरी बैकअप पहले से कहीं ज्यादा बेहतर कर सकते हैं।

iPhone Battery Backup:
अगर आपका आईफोन फुल चार्ज करने के कुछ ही घंटे बाद बैटरी का अलर्ट देने लगता है, तो जरूरी नहीं कि इसकी बैटरी खराब हो। कई बार फोन की कुछ सेटिंग्स बैकग्राउंड में लगातार काम करती रहती हैं, जिससे बैटरी तेजी से खत्म होती है। अच्छी बात यह है कि इनमें से कुछ सेटिंग्स को बंद करके बैटरी बैकअप में सुधार किया जा सकता है।
आपको इसके लिए किन सेटिंग्स को बंद करना होगा
...

1. Background App Refresh बंद करें
सबसे पहले नंबर पर आती है बैकग्राउंड एप रिफ्रेश। इस फीचर की वजह से कई एप्स फोन इस्तेमाल न करने पर भी बैकग्राउंड में अपडेट होते रहते हैं। इससे बैटरी की खपत बढ़ जाती है।
कैसे बंद करें?
इसके लिए सबसे पहले सेटिंग्स खोलें।अब जनरल में जाएं।यहां बैकग्राउंड एप रिफ्रेश पर टैप करें।जरूरत न होने पर इसे पूरी तरह ऑफ कर दें या केवल जरूरी एप्स को ही अनुमति दें।इससे अनावश्यक बैकग्राउंड एक्टिविटी कम होगी और बैटरी की बचत हो सकती है।

2. Siri Search की गैर-जरूरी Suggestions बंद करें
बहुत से लोगों को नहीं पता कि उनके फोन में मौजूद सिरी लगातार एप्स और गतिविधियों का विश्लेषण करके सुझाव देती रहती है। यह सुविधा उपयोगी हो सकती है, लेकिन इससे बैकग्राउंड प्रोसेस भी चलते रहते हैं।
इरसे कैसे बंद करें?
इसके लिए भी सेटिंग्स में जाएं।अब सिरी एंड सर्च खोलें।यहां सजेशन सेजुड़े विकल्पों में जाकर Notifications जैसी गैर-जरूरी Suggestions को बंद कर दें।इससे बैकग्राउंड प्रोसेस कम होंगे और बैटरी पर दबाव घट सकता है।